फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

S. Jaishankar: विदेश मंत्री एस जयशंकर आज उज्बेकिस्तान यात्रा पर रवाना होंगे, बिलावल भुट्टो से होगा आमना-सामना

Thu, 28 Jul 2022 05:43 AM IST
प्रांजुल श्रीवास्तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

बैठक में चीन के विदेश मंत्री वांग यी, रूस के विदेश मंत्री सर्जेई लावरोव और उनके पाकिस्तानी समकक्ष बिलावल भुट्टो के भी शामिल होने की उम्मीद है। यह पहला मौका होगा जब पाकिस्तान के विदेश मंत्री बिलावल भुट्टो व एस जयशंकर आमने-सामने होंगे। 
विज्ञापन
विदेश मंत्री एस जयशंकर - फोटो : पीटीआई
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

विदेश मंत्री एस जयशंकर गुरुवार को उज्बेकिस्तान की राजधानी ताशकंद की दो दिवसीय यात्रा पर रवाना होंगे। वे यहां शंघाई सहयोग संगठन (एससीओ) के विदेश मंत्रियों के सम्मेलन में भाग लेंगे। इस बैठक में चीन के विदेश मंत्री वांग यी, रूस के विदेश मंत्री सर्जेई लावरोव और उनके पाकिस्तानी समकक्ष बिलावल भुट्टो के भी शामिल होने की उम्मीद है। यह पहला मौका होगा जब पाकिस्तान के विदेश मंत्री बिलावल भुट्टो व एस जयशंकर आमने-सामने होंगे। 

 

माना जा रहा है कि जयशंकर एससीओ के सदस्य राष्ट्रों के अपने चीनी व रूसी समकक्षों के साथ द्विपक्षीय बैठक भी कर सकते हैं। जयशंकर की यात्रा की जानकारी देते हुए विदेश मंत्रालय ने कहा कि एससीओ के सदस्य देशों के विदेश मंत्रियों की बैठक में, सितंबर में होने वाले एससीओ शिखर सम्मेलन पर बातचीत होगी। समरकंद में 15-16 सितंबर के बीच एससीओ शिखर सम्मेलन आयोजित होगा।इस सम्मेलन में भाग लेने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी उज्बेकिस्तान जा सकते हैं।

विज्ञापन


विदेश मंत्रालय की ओर से जारी बयान में कहा गया, विदेश मंत्री एस जयशंकर 28-29 जुलाई के बीच उज्बेकिस्तान की यात्रा करेंगे। वह उज्बेकिस्तान गणराज्य के कार्यवाहक विदेश मंत्री व्लादिमीर नोरोव के आमंत्रण पर एससीओ विदेश मंत्रियों की परिषद की बैठक में भाग लेने जाएंगे। बयान में कहा गया, इस बैठक में, समरकंद में 15-16 सितंबर के बीच राष्ट्राध्यक्षों की परिषद के सम्मेलन के लिए तैयारी पर चर्चा की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें