फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

MEA S Jaishankar: मंत्रिस्तरीय सम्मेलन प्रक्रिया को आगे बढ़ाएंगे भारत-सिंगापुर, IT क्षेत्र में मांगा सहयोग

Tue, 14 Mar 2023 06:01 AM IST
वीरेंद्र शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

गन किम योंग सिंगापुर-भारत हैकथॉन (एसआईएच) 2023 के तीसरे संस्करण के आयोजन में भाग लेने के लिए दिल्ली में हैं। इस मौके पर आईटी और फिनटेक क्षेत्र में भारत की भूमिका की सराहना करते हुए योंग ने कहा कि वह भारत के साथ इस क्षेत्र में अवसरों का पता लगाने और सहयोग करने के इच्छुक हैं।
विज्ञापन
विदेश मंत्री एस जयशंकर - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

विदेश मंत्री एस जयशंकर ने सोमवार को यहां सिंगापुर के व्यापार और उद्योग मंत्री गन किम योंग से मुलाकात की। इस दौरान भारत-सिंगापुर मंत्रिस्तरीय गोलमेज सम्मेलन प्रक्रिया को आगे बढ़ाने चर्चा की गई। जयशंकर ने ट्वीट किया, इस दोपहर सिंगापुर के व्यापार और उद्योग मंत्री योंग से मुलाकात की।
विज्ञापन


गन किम योंग सिंगापुर-भारत हैकथॉन (एसआईएच) 2023 के तीसरे संस्करण के आयोजन में भाग लेने के लिए दिल्ली में हैं। इस मौके पर आईटी और फिनटेक क्षेत्र में भारत की भूमिका की सराहना करते हुए योंग ने कहा कि वह भारत के साथ इस क्षेत्र में अवसरों का पता लगाने और सहयोग करने के इच्छुक हैं। भारत और सिंगापुर ने पिछले महीने अपनी-अपनी ऑनलाइन भुगतान प्रणाली यूनिफाइड पेमेंट्स इंटरफेस (यूपीआई) और सिंगापुर के पेनाऊ को जोड़ने की शुरुआत की थी। इससे दोनों देशों के बीच लेनदेन को आसान बनाया जा सकेगा। योंग ने कहा, भारत आज आईटी और फिनटेक के क्षेत्र में नेतृत्व कर रहा है। हम इस क्षेत्र में सहयोग की संभावनाओं को तलाश रहे हैं। एजेंसी
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें