विदेश मंत्री एस जयशंकर आज दो दिवसीय यात्रा पर ईरान जाएंगे। विदेश मंत्रालय ने इस आशय की जानकारी दी। मंत्रालय की ओर से जारी बयान के मुताबिक, जयशंकर भारत और ईरान के 19वें संयुक्त आयोग की बैठक में हिस्सा लेंगे। बैठक की सह अध्यक्षता जयशंकर और ईरान के विदेश मंत्री जावेद जरीफ करेंगे।
ईरान के अलावा विदेश मंत्री जयशंकर ओमान भी जाएंगे। ओमान की उनकी दो दिवसीय यात्रा 23 से शुरू हो रही है। ओमान के विदेश मंत्री यूसुफ बिन अलावी बिन अब्दुल्ला ने जयशंकर को निमंत्रण दिया था। भारतीय विदेश मंत्रालय ने कहा कि ओमान की यात्रा के दौरान जयशंकर दूसरे नेताओं से भी मुलाकात करेंगे। इस दौरान व्यापार और द्विपक्षीय मुद्दों पर चर्चा होगी। इसके अलावा समुद्री परिवहन के क्षेत्र में एक समझौते पर करार होगा।