फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एस जयशंकर ने की ओमान के विदेश मंत्री बद्र अलबुसेदी से बात, इन मुद्दों पर हुई चर्चा 

Wed, 02 Dec 2020 04:02 PM IST
मुकेश कुमार झा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
भारत के विदेश मंत्री एस जयशंकर और ओमान के विदेश मंत्री बद्र अलबुसेदी - फोटो : ANI
विज्ञापन

भारत के विदेश मंत्री एस जयशंकर ने बुधवार को अपने समकक्ष ओमान के विदेश मंत्री बद्र अलबुसेदी से बात की। जयशंकर ने इस संबंध में कहा कि ओमान के विदेश मंत्री से बातचीत कर खुशी हुई। जयशंकर ने कहा कि इस दौरान उन्होंने कोरोना महामारी के दौरान भारतीय समुदाय की देखभाल के लिए बद्र अलबुसेदी के देश के प्रयासों को सराहा। उन्होंने कहा कि इसके साथ ही हम दोनों के बीच स्वास्थ्य और खाद्य सुरक्षा सहित द्विपक्षीय सहयोग पर चर्चा हुई। इसके अलावा क्षेत्रीय और अंतरिक मुद्दों पर विचारों का आदान-प्रदान भी हुआ।

विज्ञापन


उधर, विदेश मंत्रालय ने अपने बयान में कहा है कि, दोनों देशों के विदेश मंत्रियों ने प्रमुख क्षेत्रों में सहयोग की समीक्षा की, जिसमें रक्षा और सुरक्षा, आर्थिक सहयोग, क्षमता निर्माण, कांसुलर मुद्दे और लोगों से लोगों के संबंध शामिल हैं। इसके अलावा क्षेत्रीय और बहुपक्षीय मुद्दों पर विचारों का आदान-प्रदान हुआ। वहीं, बहुपक्षीय मंचों में निकट सहयोग बनाए रखने पर सहमत बनी।
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें