यमुना एक्सप्रेसवे पर शुक्रवार रात एक स्कॉर्पियो हादसे का शिकार हो गई। इस दुर्घटना में तीन लोगों की मौत हो गई जबकि 6 लोग घायल हैं। पीपल सदर, कुरुक्षेत्र का रहने वाला रामनिवास दिल्ली से आगरा की तरफ जा रहा था।
ड्राइवर को झपकी आने की वजह से कार रेलिंग से टकराते हुए पलटकर आगरा-नोएडा रोड पर आ गई। इस हादसे में यश(03), राहुल(07) और रामनिवास की पत्नी कविता की मौके पर ही मौत हो गई।
रामनिवास, कुमारी मोनिका, हिमांशु, अमन, और रामनिवास का साला घायल हो गया। एक्सप्रेसवे कर्मचारी और पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर जिला अस्पताल में पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।