केंद्र सरकार ने कोरोना मरीजों के इलाज में काम आ रहे रेमडेसिविर इंजेक्शन व इसके ड्रग के निर्यात पर रविवार को रोक लगा दी। कोरोना के हल्के लक्षण वाले मरीजों के उपचार में इसका उपयोग होता है। बीते कुछ दिनों से देश के कई हिस्सों में इसकी किल्लत व कालाबाजारी की खबरें आ रही थीं।
इंजेक्शन के लिए पुणे में बनाया कंट्रोल रूम
उधर, महाराष्ट्र के पुणे में रेमडेसिविर इंजेक्शन की सुगम आपूर्ति के लिए कंट्रोल रूम बनाया गया है। जिन लोगों को इस इंजेक्शन की जरूरत हो वे 020-26123371 पर या टोल फ्री नंबर 1077 पर कॉल कर सकते हैें। यह कंट्रोल रूम 31 मई तक सक्रिय रहेगा।
बता दें, देश के कई शहरों में बीते कुछ दिनों से रेमडेसिविर इंजेक्शन की भारी किल्लत हो रही है। अस्पतालों में नहीं मिलने के बाद पीड़ित लोग दवा दुकानों पर पहुंच रहे थे तो वहां भी मुंह मांगी कीमत देने पर भी नहीं मिल रहे थे। इंजेक्शन की कमी को लेकर इनकी जमकर कालाबाजारी के भी आरोप लगाए जाने लगे। मोटी कीमत पर इन्हें बेचे जाने के भी मामले सामने आए थे। इसके बाद सरकार ने इनका निर्यात रोक कर घरेलू आपूर्ति बढ़ाने का निर्णय लिया है।