फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kerala: सिंगापुर के झंडे वाले जहाज पर केरल तट के पास लगी आग, 18 सदस्यों को बचाया गया; चार सदस्य अभी भी लापता

Mon, 09 Jun 2025 01:51 PM IST
अभिषेक दीक्षित पीटीआई, कोच्चि

सार

पीआरओ ने कहा, '9 जून 25 को लगभग 10.30 बजे एमओसी (कोच्चि) को एमओसी (मुंबई) से एमवी वान हाई 503 पर एक विस्फोट की सूचना मिली। यह जहाज सिंगापुर फ्लैग कंटेनर जहाज है, जो 270 मीटर लंबा और जिसका ड्राफ्ट 12.5 मीटर है।'
विज्ञापन
केरल तट पर जहाज में लगी आग, नौसेना ने बताया - फोटो : एएनआई
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

केरल तट के पास सिंगापुर के झंडे वाले जहाज में विस्फोट की खबर है। राहत व बचाव कार्य के लिए भारतीय नौसेना ने आईएनएस सूरत को डायवर्ट किया है। रक्षा जनसंपर्क अधिकारी ने बताया कि सोमवार सुबह केरल तट के पास सिंगापुर के झंडे वाले कंटेनर जहाज एमवी वान हाई 503 में विस्फोट की खबर मिली। मुंबई में समुद्री परिचालन केंद्र की ओर से कोच्चि में अपने समकक्षों को सुबह करीब 10.30 बजे अंडरडेक विस्फोट की सूचना दी गई। रक्षा सूत्रों के मुताबिक, केरल तट पर जलते हुए कंटेनर जहाज को छोड़कर भागे 18 चालक दल के सदस्यों को नौसेना और तटरक्षक बल ने बचा लिया है। चार सदस्य अभी भी लापता है। इनकी तलाशी और बचाव के लिए अभियान जारी है।

विज्ञापन


सात जून को कोलंबो से रवाना हुआ था जहाज
नौसेना के जनसंपर्क अधिकारी (PRO) ने बताया कि यह घटना सोमवार सुबह करीब 9:30 बजे केरल के कन्नूर जिले के अझिक्कल से लगभग 44 समुद्री मील दूर और कोच्चि से 130 समुद्री मील उत्तर पश्चिम में घटी। जहाज की लंबाई 270 मीटर और व्यास 12.5 मीटर है। यह जहाज सात जून को कोलंबो से रवाना हुआ था और यह 10 जून को मुंबई पहुंचने वाला था। आग लगने की सूचना मिलने पर नौसेना ने तत्काल सहायता प्रदान करने के लिए आईएनएस सूरत को रवाना किया गया। भारतीय तटरक्षक जहाज सचेत, अर्नवेश, समुद्र प्रहरी, अभिनव, राजदूत और सी-144 भी बचाव अभियान में शामिल हैं। स्थिति का आकलन करने और सहायता समन्वय के लिए कोच्चि स्थित नौसेना वायु स्टेशन आईएनएस गरुड़ से नौसेना डोर्नियर विमान ने भी उड़ान भरी। नौसेना और तटरक्षक बल ने जहाज पर सवार 22 चालक दल के सदस्यों में से 18 को बचा लिया। इन्हें आईएनएस सूरत से मंगलूरू बंदरगाह लाया जा रहा है।

जहाज में विस्फोट - फोटो : ANI
हादसे के बाद आई प्रारंभिक सूचना के मुताबिक 270 मीटर लंबा इस जहाज का ड्राफ्ट 12.5 मीटर है। जहाज 7 जून को कोलंबो से रवाना हुआ था और इसके 10 जून को मुंबई पहुंचने की उम्मीद थी। रक्षा जनसंपर्क अधिकारी ने कहा, 'जहाज में अभी आग लगी हुई है और वह पानी में बह रहा है।' रक्षा सूत्रों के मुताबिक, भारतीय तटरक्षक जहाज सचेत, अर्नवेश, समुद्र प्रहरी, अभिनव, राजदूत और सी-144 बचाव अभियान में शामिल हैं।

जहाज में विस्फोट - फोटो : ANI
पीआरओ ने कहा, '9 जून 25 को लगभग 10.30 बजे एमओसी (कोच्चि) को एमओसी (मुंबई) से एमवी वान हाई 503 पर एक विस्फोट की सूचना मिली। यह जहाज सिंगापुर फ्लैग कंटेनर जहाज है, जो 270 मीटर लंबा और ड्राफ्ट 12.5 मीटर है। जिसका एलपीसी कोलंबो है।'
विज्ञापन

जहाज में विस्फोट - फोटो : ANI
उन्होंने आगे बताया कि जवाब में भारतीय नौसेना ने तत्काल सहायता प्रदान करने के लिए आईएनएस सूरत को डायवर्ट किया, जिसे कोच्चि में डॉक करने के लिए निर्धारित किया गया था। पीआरओ ने कहा कि पश्चिमी नौसेना कमान ने सुबह 11 बजे जहाज को डायवर्ट किया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें