फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Tamil Nadu: तमिलनाडु की पटाखा फैक्ट्री में भीषण धमाका, एक की मौत; 26 मजदूर घायल

Sun, 21 Jun 2026 01:16 AM IST
अमन तिवारी एएनआई, चेन्नई

सार

तमिलनाडु के थूथुकुडी में पटाखा फैक्ट्री में हुए धमाके में एक महिला की मौत हुई और 26 मजदूर घायल हुए है। इनमें तीन की हालत गंभीर है। विस्फोट से फैक्ट्री की इमारत को भारी नुकसान पहुंचा। राहत और बचाव अभियान जारी है, जबकि हादसे के कारणों की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
तमिलनाडु पटाखा फैक्ट्री में बड़ा धमाका - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

तमिलनाडु के थूथुकुडी जिले में एक बड़ा हादसा हुआ है। यहां एट्टयपुरम के पास अयन राजापट्टी में स्थित बालाजी फायर वर्क्स फैक्ट्री में अचानक एक जोरदार धमाका हो गया। यह हादसा उस समय हुआ जब फैक्ट्री के अंदर मजदूर पटाखे बनाने का काम कर रहे थे। धमाके की आवाज इतनी तेज थी कि आसपास के पूरे इलाके में हड़कंप मच गया।
विज्ञापन


इस भीषण विस्फोट में एक महिला कर्मचारी की जान चली गई है। मृतक की पहचान मरियम्माल के रूप में हुई है, जो नथथुपट्टी की रहने वाली थी। हादसे में 26 अन्य मजदूर भी घायल हुए हैं। डॉक्टरों के अनुसार, इनमें से तीन मजदूरों की स्थिति काफी गंभीर बनी हुई है। सभी घायलों को बेहतर इलाज के लिए सात्तूर के सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनका उपचार चल रहा है।
विज्ञापन


धमाके के कारण फैक्ट्री की इमारत को बहुत ज्यादा नुकसान पहुंचा है। फैक्ट्री के तीन कमरे पूरी तरह बर्बाद हो गए। वहीं, दो अन्य कमरे भी बुरी तरह क्षतिग्रस्त हुए हैं और उनके कभी भी गिरने की आशंका बनी हुई है। घटना की जानकारी मिलते ही कोविलपट्टी और विलाथिकुलम से दमकल विभाग और बचाव दल की टीमें तुरंत मौके पर पहुंच गईं।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें: Shashi Tharoor: पीएम की तारीफ पर कांग्रेस ने साधा निशाना, शशि थरूर पलटवार कर बोले- मैं अपने बयान पर कायम हूं

बचाव दल के कर्मचारी मलबे को हटाने का काम कर रहे हैं। अधिकारी इस बात की बारीकी से जांच कर रहे हैं कि कहीं मलबे के नीचे कोई और मजदूर तो नहीं फंसा है। राहत और बचाव कार्य अभी भी जारी है ताकि किसी भी संभावित खतरे को टाला जा सके। प्रशासन इस पूरी घटना पर नजर बनाए हुए है और हादसे के कारणों की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें