फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शीना बोरा की गला दबाकर हुई थी हत्या: विशेषज्ञ

Tue, 28 Jan 2020 02:19 AM IST
संजीव कुमार झा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
शीना बोरा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

शीना बोरा की हत्या गला दबाकर की गई थी। शीना के कंकाल के अवशेषों का परीक्षण करने वाले एम्स के विशेषज्ञों ने यह दावा किया है। एम्स की फोरेंसिक टीम के प्रमुख डॉ. सुधीर गुप्ता ने सोमवार को बताया, हमने कंकाल का परीक्षण करने के लिए मेडिकल बोर्ड का गठन किया था, जिसने अपनी रिपोर्ट पूरी कर ली है। जांच के बाद यह निष्कर्ष निकला कि गला दबाने से शीना की मौत हुई है।

विज्ञापन


मेडिकल बोर्ड के चेयरमैन डॉ. गुप्ता ने कहा, सीबीआई ने हमसे शीना बोरा हत्या मामले में समग्र राय देने का अनुरोध किया था। पहली पोस्टमार्टम रिपोर्ट में इसका जिक्र है और मुंबई के नायर अस्पताल की दूसरी रिपोर्ट पर विचार विमर्श किया जा रहा है। जांच से संकेत मिलते हैं कि यह कंकाल शीना बोरा का ही है क्योंकि इसकी लंबाई, उम्र और लिंग केस हिस्ट्री से मेल खाते हैं।

गौरतलब है कि 2012 में इंद्राणी मुखर्जी ने अपने पति पीटर मुखर्जी और पूर्व पति संजीव खन्ना के साथ मिलकर शीना की हत्या कर दी थी। इस हत्या का खुलासा तीन साल बाद 2015 में हुआ था। एक अन्य मामले में इंद्राणी के ड्राइवर श्यामवर राय की गिरफ्तारी के बाद इस हत्याकांड का खुलासा हुआ था। पुलिस ने इंद्राणी, पीटर और संजीव को हत्या के आरोप में गिरफ्तार किया था।  

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें