फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ZIMvSL: विलियम्स का शतक, पहले दिन जिम्बाब्वे की मजबूत शुरुआत

Mon, 27 Jan 2020 11:55 PM IST
मुकेश कुमार झा स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
श्रीलंका बनाम जिंबाब्वे - फोटो : icc twitter
विज्ञापन

कप्तान सीन विलियम्स (107) की शतकीय पारी से जिम्बाब्वे ने श्रीलंका के खिलाफ सीरीज के दूसरे और अंतिम टेस्ट मैच के पहले दिन सोमवार को छह विकेट पर 352 रन बना लिए।

विज्ञापन


स्टंप्स के समय विकेटकीपर रेगिस चकाबवा 31 और टिनोतेंदा मुतोम्बोद्जी 10 रन बनाकर क्रीज पर मौजूद थे। विलियम्स ने 137 गेंद की पारी 10 चौके और तीन छक्के की मदद से टेस्ट करियर का दूसरा शतक लगाया।

ब्रेंडन टेलर (62) और सिकंदर रजा (72) ने भी टीम के लिए अच्छा योगदान दिया। टेलर ने 62 गेंद की पारी में 10 चौका और एक छक्का लगाया जबकि रजा ने 99 गेंद की पारी में चार चौके और दो छक्के लगाए।
विज्ञापन


विलियम्स और रजा ने पांचवें विकेट के लिए 159 रन की साझेदारी की। श्रीलंका के लिए सुरंगा लकमल और धनंजय डि सिल्वा ने 2-2 विकेट लिए। श्रीलंका पहला टेस्ट 10 विकेट से जीतकर सीरीज में 1-0 से आगे है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें