फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ताज के महंगे टिकट से परेशान विदेशी ने की यूपी टूरिज्म

Fri, 09 Sep 2016 02:47 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, आगरा
विज्ञापन
- फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
ताजमहल सहित देश के स्मारकों में हो रहे भेदभाव और महंगे टिकट को लेकर विदेशी पर्यटक ने यूपी टूरिज्म को शिकायत भेजी है। पर्यटक एनी मेरी हार्पर ने ई-मेल के जरिए ताजमहल सहित देश भर के स्मारकों का प्रवेश टिकट कम करने की मांग की है।
विज्ञापन


ताकि भारत को चाहने वाले विदेशी यहां की सुंदरता, संस्कृति और इतिहास से वाकिफ हो सकें। अपने तीन बेटे-बेटियों के साथ आगरा आए हार्पर ने ई-मेल में लिखा है कि उनकी 16 साल की बेटी अपने जन्मदिन पर ताजमहल देखने के लिए आई।

पांच लोगों के परिवार के लिए उन्हें 5000 रुपये में ताज के टिकट खरीदने पड़े जबकि भारतीयों के लिए यह महज 40 रुपये प्रति टिकट है। भारत का सस्ता डेस्टिनेशन होने के कारण ही उन्होंने आगरा को चुना लेकिन स्मारकों के महंगे टिकट से उनका पूरा बजट बिगड़ गया। रंग और देश के आधार पर टिकट दर बढ़ाना गलत है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

गंदे और बीमारू हैं भारत के शहर

- फोटो : ब्यूरो/अमर उजाला, आगरा
विदेशी पर्यटक हार्पर ने शिकायत में लिखा है कि महंगे टिकट के साथ वह जहां भी घूमने निकले वहां गंदगी, प्रदूषण, बीमार कर देने वाली परिस्थितियां और भारी शोरगुल तथा जाम मिला। उन्हें ऐसे हालात की उम्मीद थी लेकिन महंगे टिकट की नहीं।

ताजमहल में हर पर्यटक ने महंगे टिकट के बारे में आपत्ति उठाई। यह वक्त एंटी फोरेन टूरिस्ट पालिसी को बदलने और समीक्षा का है। उन्हें लगता है कि उनसे भी ज्यादा अमीर भारतीय हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें