फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राज्यसभा में सांसदों ने सिर्फ शोरगुल में बर्बाद कर दिए 196 करोड़

Thu, 07 Jul 2016 05:33 AM IST
अमित कुमार निरंजन/अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन
पिछले दो साल में राज्यसभा में जमकर हंगामा हुआ। स्थगन और नारेबाजी में राज्यसभा के 266 घंटे 16 मिनट बर्बाद हुए। इस कारण 196 करोड़ 70 लाख 37 हजार 282 रुपये का नुकसान हुआ। इस दौरान कुल 137 दिन काम हुए।
विज्ञापन


इन दो सालों में राज्यसभा की एक मिनट की कार्यवाही पर एक लाख 23 हजार 248 रुपये खर्च हुए। राज्यसभा सचिवालय से 2014-15 और 2015-16 में कार्यवाही में सालाना खर्च का ब्योरा अमर उजाला को आरटीआई के तहत मिला है।

ब्योरे के मुताबिक 2015-16 में राज्यसभा का सालाना खर्च 320 करोड़ 64 लाख 32 हजार 107 रुपये था। इसमें सदस्यों व कर्मचारियों की सैलरी, मेडिकल, सब्सिडी, प्रशासनिक व कार्यालय सहित करीब 50 तरह के खर्च शामिल हैं।
विज्ञापन


राज्यसभा की वेबसाइट के मुताबिक 23 अप्रैल 2015 से 16 मार्च 2016 तक 66 दिन राज्यसभा की कार्यवाही चली। इस दौरान 228 घंटे 02 मिनट सदन बैठी और 151 घंटे 57 मिनट हंगामे या स्थगन की भेंट चढ़ गए।

वहीं 2014-15 में राज्यसभा का कुल खर्च 287 करोड़ 21 लाख 56 हजार 362 रुपये था। 9 जून 2014 से 20 मार्च 2015 तक 71 दिन सदन की कार्यवाही चली। इस दौरान राज्यसभा 342 घंटे 57 मिनट बैठी और 114 घंटे 19 मिनट राज्यसभा स्थगित रही।
विज्ञापन

ऐसे निकाला खर्च का ब्यौरा

आरटीआई के तहत सचिवालय से एक घंटे में होने वाले खर्च का ब्योरा भी मांगा गया था, लेकिन इस प्रारूप में सचिवालय के पास रिकॉर्ड नहीं है। इस मामले पर विशेषज्ञों के अलग-अलग फॉर्मूले हैं।

यूपीए-2 में संसदीय मामलों के मंत्री रहे पवन बंसल ने सितंबर 2012 में कहा था कि एक साल में 80 दिन संसद 6-6 घंटे चलती है। अगर सालाना होने वाले खर्च से इसकी गणना की जाए तो दोनों सदनों में हर मिनट ढाई लाख रुपये खर्च होते हैं।

इसी फॉर्मूले को आधार बनाकर सिर्फ राज्यसभा की पिछले दो वर्षों की कार्यवाही की गणना की गई। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें