फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Karnataka: निष्कासित MLA यतनाल ने 'हिंदू पार्टी' शुरू करने के दिए संकेत, कहा- वह भाजपा-पीएम मोदी के खिलाफ नहीं

Sun, 30 Mar 2025 04:12 PM IST
दीपक कुमार शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, विजयपुरा

सार

कर्नाटक भाजपा से निष्कासित बागी विधायक बसंगौड़ा पाटिल यतनाल ने रविवार को राज्य में नई 'हिंदू पार्टी' शुरू करने का संकेत दिया। उन्होंने कहा कि इसके विजयादशमी पर अस्तित्व में आने की संभावना है। हालांकि, उन्होंने यह भी कहा कि वह भाजपा और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ नहीं हैं। वह अब भी पार्टी को 'मां' मानते हैं। 
विज्ञापन
बसंगौड़ा पाटिल यतनाल - फोटो : एएनआई
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भाजपा से हाल ही में निष्कासित बागी विधायक बसंगौड़ा पाटिल यतनाल ने रविवार को कर्नाटक में एक नई 'हिंदू पार्टी' शुरू करने का संकेत दिया। उन्होंने कहा कि यदि भाजपा बीवाई विजयेंद्र को राज्य अध्यक्ष के रूप में बनाए रखती है और उनके पिता बीएस येदियुरप्पा की 'वंशवाद की राजनीति' को समर्थन देती है, तो वह एक नई हिंदू पार्टी शुरू करने पर विचार कर सकते हैं। 

विज्ञापन


पूर्व केंद्रीय मंत्री यतनाल ने कहा कि वह न तो भाजपा और न ही प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ हैं। वह अब भी भाजपा को 'मां' मानते हैं। उन्होंने कहा कि वह और उनके सहयोगी एक नई पार्टी की आवश्यकता पर जनता की राय जुटाने का काम शुरू करेंगे। उन्होंने कहा कि विजयादशमी पर नई पार्टी के अस्तित्व में आने की संभावना है। 

हिंदू कार्यकर्ताओं से 'हिंदू पार्टी' बनाने के मिल रहे संकेत
यतनाल ने कहा कि उन्हें राज्य के हिंदू कार्यकर्ताओं से संदेश मिल रहे हैं कि एक 'हिंदू पार्टी' बनाई जाए, क्योंकि यहां हिंदू वर्तमान भाजपा के अधीन सुरक्षित नहीं हैं। उन्होंने मुख्यमंत्री सिद्धारमैया, उपमुख्यमंत्री डीके शिवकुमार और अन्य कांग्रेस नेताओं पर 'समझौता' करने का आरोप लगाया।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें: Karnataka: BJP MLA बसंगौड़ा पाटिल यतनाल पर केस दर्ज, सोना तस्करी मामले में रान्या राव पर की थी अभद्र टिप्पणी

हिंदुत्व की वकालत करने वाले लोगों को दबाया जा रहा
बता दें कि भाजपा ने बुधवार को यतनाल को पार्टी अनुशासन का बार-बार उल्लंघन करने पर प्राथमिक सदस्यता से छह साल के लिए निष्कासित कर दिया। इस पर यतनाल ने कहा, 'येदियुरप्पा के बेटे के स्वार्थ के कारण हिंदुत्व की पुरजोर वकालत करने वाले लोगों को पार्टी में दबाया जा रहा है। मुझे भी विजयेंद्र और येदियुरप्पा की वंशवादी राजनीति के कारण दबाया जा रहा है।'

समायोजन की राजनीति करने वालों को नहीं हटाने पर विश्वास खो देंगे लोग
विजयपुरा में उन्होंने पत्रकारों से बात की। इस दौरान उन्होंने कहा कि वह भाजपा आलाकमान से अब भी अनुरोध करते हैं कि अगर वे समायोजन की राजनीति करने वालों को नहीं हटाते हैं, तो राज्य के लोग भाजपा से विश्वास खो देंगे। यतनाल ने कहा कि अगर आलाकमान विजयेंद्र को अध्यक्ष और मुख्यमंत्री पद का उम्मीदवार बनाती है तो राज्य के लोगों और विकास के लिए एक मजबूत निर्णय लेने का समय आएगा। नई पार्टी में ऐसे लोग होंगे, जो ईमानदार होने के साथ ही भ्रष्ट नहीं होंगे और सनातन धर्म की रक्षा करेंगे। 
विज्ञापन


ये भी पढ़ें: Karnataka: भाजपा विधायक बसंगौड़ा पाटिल यतनाल को कारण बताओ नोटिस; पार्टी विरोधी रुख अपनाने को लेकर किया गया तलब

विजयेंद्र भ्रष्ट हैं, उनके खिलाफ जालसाजी के आरोप: यतनाल
यतनाल ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी अपने भाषणों में बार-बार कहते हैं कि भाजपा में वंशवाद, समायोजन की राजनीति और भ्रष्टाचार के लिए कोई जगह नहीं है, फिर विजयेंद्र क्यों हैं? विजयेंद्र भ्रष्ट हैं और उनकी वजह से ही येदियुरप्पा जेल गए। उनके खिलाफ जालसाजी के आरोप हैं। पीएसआई और 40 फीसदी कमीशन घोटाले के पीछे उनका नाम है। उन्होंने कहा, 'अगर पार्टी घोटाले में शामिल लोगों के साथ रहना चाहती है तो हिंदुओं और हिंदू कार्यकर्ताओं को फैसला लेना होगा। हम आज से ही इस संबंध में जागरूकता अभियान शुरू करेंगे।

संबंधित वीडियो

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें