फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एक्सक्लूसिव: जेल का खाना 10 रुपये में खाएंगे मजदूर

Sun, 24 Jul 2016 05:48 AM IST
आशुतोष मिश्र/ अमर उजाला, कानपुर

सार

  • प्रदेश में कानपुर और उन्नाव में पायलट प्रोजेक्ट के तहत मंजूरी
  • आईआरसीटीसी की मदद से जेल में बनाया जाएगा खाना
  • अभी कानपुर के 260 मजदूरों ने दी जेल के खाने की मंजूरी
विज्ञापन
मजदूरों ने कराया रजिस्ट्रेशन
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उ्त्तर प्रदेश सरकार की तरफ से मजदूरों को दी जाने वाली दस रुपये की थाली जेल में तैयार होगी। प्रदेश में कानपुर और उन्नाव में पायलट प्रोजेक्ट के तहत मजदूरों का खाना जेल में बनाने की शुरुआत जल्द होगी। इसकी तैयारी को अंतिम रूप दिया जा रहा है। अभी कानपुर के 260 मजदूरों ने जेल का खाना खाने की मंजूरी दी है। यहां कुल 1400 मजदूर रजिस्टर्ड किए गए हैं।
विज्ञापन


प्रदेश सरकार मध्याह्न भोजन सहायता योजना चालू कर रही है। इसके तहत मजदूरों को दस रुपये में भरपेट भोजन दिया जाएगा। उत्तर प्रदेश भवन एवं अन्य सन्निर्माण कर्मकार कल्याण बोर्ड लखनऊ के सचिव और आईआरसीटीसी के बीच मजदूरों का खाना जेल में बनवाने का समझौता हुआ है। यह योजना अभी कानपुर और उन्नाव में लागू होगी। सफलता मिलने पर पूरे प्रदेश में लागू होगी।

शहर के 14 स्थानों पर काम करने वाले 1400 मजदूर रजिस्टर्ड हैं। इन्हें दस रुपये थाली भोजन दिया जाना है। श्रम विभाग 15 स्थान चयनित करेगा जहां मजदूरों को भोजन बांटा जाएगा। जेल अधीक्षक वीके मिश्रा ने बताया कि जेल को प्रति टिफिन के हिसाब से 40 रुपये मिलेगा। इसमें टिफिन मजदूरों तक पहुंचाने का भाड़ा भी शामिल है। शुरुआत में 260 मजदूरों का खाना तैयार होगा। इसके बाद डिमांड के आधार पर संख्या बढ़ाई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें