फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hyderabad: आबकारी उप-निरीक्षक के पति ने दो साल की मासूम पर चढ़ाई कार, पार्किंग में सुलाकर काम करने गई थी मां

Thu, 25 May 2023 03:37 PM IST
जलज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हैदराबाद

सार

पुलिस ने घटना की जानकारी देते हुए बताया कि गुरुवार सुबह हैदराबाद के एक अपार्टमेंट में एक महिला मजदूर काम करने आई थी। यहां वह अपनी दो साल की बेटी भी लाई थी, जिसे उसने बिल्डिंग में ही सुला दिया था। तभी बिल्डिंग में रह रहे एक आदमी ने कार पार्क करते हुए आस-पास नहीं देखा और गाड़ी बढ़ता गया।
विज्ञापन
क्राइम - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हैदराबाद में एक कार चालक की लापरवाही के कारण दो साल की एक मासूम की मौत हो गई। कार चालक ने लापरवाही दिखाते हुए कार मासूम के ऊपर ही कार चढ़ा दी थी, जिससे बच्ची ने मौके पर ही दम तोड़ दिया।

यह है पूरा मामला

विज्ञापन

पुलिस ने घटना की जानकारी देते हुए बताया कि गुरुवार सुबह हैदराबाद के एक अपार्टमेंट में एक महिला मजदूर काम करने आई थी। यहां वह अपनी दो साल की बेटी भी लाई थी, जिसे उसने बिल्डिंग में ही सुला दिया था। तभी बिल्डिंग में रह रहे एक आदमी ने कार पार्क करते हुए आस-पास नहीं देखा और गाड़ी बढ़ता गया। लापरवाही के कारण उसने कार पास में सो रही दो साल की मासूम पर चढ़ा दी, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।

आरोपी के खिलाफ केस दर्ज
पुलिस का कहना है कि कार एक महिला आबकारी उप-निरीक्षक की है। घटना के दौरान उसका पति कार चला रहा था। आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है। मामले की जांच की जा रही है।

 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें