फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

#नोटबंदी का 19वां दिन: 2000 रुपये के लिए कराई नसबंदी

Sun, 27 Nov 2016 12:01 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
पूरन शर्मा - फोटो : ANI
विज्ञापन
नोटबंदी के बाद से कैश की समस्या से जूझ रहे लोगों के लिए जिंदगी जीना ही मुसीबत बना हुआ है। अलीगढ़ का एक ऐसा मामला सामने आया है जो हमारी व्यवस्था पर एक करारा तमाचा है। अलीगढ़ के नहरौला गांव का रहने वाला पूरन सिंह मजदूरी करता है।
विज्ञापन


पूरन नोटबंदी के बाद काम ना मिलने की वजह से इतना परेशान हो गया कि उसने नसबंदी करवा ली। पूरन के परिवार में दो बेटे और एक बेटी है। पूरन शर्मा का दावा है कि पैसों की बेहद जरूरत होने की वजह से उसने नसबंदी कराने का मन बनाया।

उसने सुना था कि पास ही एक कैंप में नसबंदी के बदले 2 हजार रूपये मिल रहे हैं। इस वजह से वो वहां गया। In dire need of money, Puran Sharma, a resident of Aligarh claims to have gotten himself sterilised in exchange for Rs 2000 #demonetisation pic.twitter.com/dWFcgquL3G — ANI UP (@ANINewsUP) November 27, 2016  
विज्ञापन
Was in need of money as I was out of job.Heard men were offered Rs 2000 in nearby sterilisation camp,so I decided to undergo it-Puran Sharma pic.twitter.com/FghpkutqyS — ANI UP (@ANINewsUP) November 27, 2016
विज्ञापन

पत्नी का नहीं हो सका था ऑपरेशन

CMO अलीगढ़ - फोटो : ANI
अलीगढ़ के सीएमओ डॉ रुपेंद्र गोयल के मुताबिक पूरन शर्मा अपनी पत्नी के साथ 'खैर' में आयोजित नसबंदी कैंप में आए थे। उनकी पत्नी का स्वास्थ्य ठीक न होने की वजह से उनकी नसबंदी नहीं की जा सकी। PSharma came to sterilisation camp organised in Khair with his wife;his wife couldn't be sterilised due to her health conditions-CMO Aligarh pic.twitter.com/IKfueohOeO — ANI UP (@ANINewsUP) November 27, 2016
इसलिए हमने उनसे सरकार के परिवार नियोजन के कार्यक्रम के तहत ऑपरेशन कराने के लिए कहा। ये चौंकाने वाला मामला उस वक्त सामने आया है जब लोग बैंक और एटीएम की लाइन में लगे नकदी की समस्या से जूझ रहे हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें