फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पूर्व केंद्रीय गृह सचिव बोले- गृह मंत्रालय में बैठकर पॉर्न देखते थे जूनियर अधिकारी

Thu, 12 Apr 2018 09:03 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
विज्ञापन

पूर्व केंद्रीय गृह सचिव जी के पिल्लै ने गृह मंत्रालय से जुड़े चौंकाने वाले खुलासे किये हैं। उन्होंने कहा कि गृह मंत्रालय में कुछ जूनियर कर्मचारी ऑफिस में ही पॉर्न देखते थे और उन्हें डाउनलोड कर लेते थे। जिसकी वजह से कंप्यूटर नेटवर्क में गड़बड़ी होती थी। 

विज्ञापन


‘डेटा सिक्योरिटी काउंसिल ऑफ इंडिया’ (डीएससीआई) के अध्यक्ष पिल्लै ने कहा , ‘जब वो आठ-नौ साल पहले केंद्रीय गृह सचिव थे, तो हर दो महीने में हमें कंप्यूटर गड़बड़ मिलता था। मंत्रालय के सीनियर अधिकारी देर शाम तक मीटिंग करते थे। जिस वजह से जूनियर्स को ऑफिस में रुकना पड़ता था। 

ऐसे में जूनियर्स इंटरनेट खोलते थे, वे कई तरह की चीजें डाउनलोड करते थे, जिससे ‘मालवेयर’ नाम के वायरस भी डाउनलोड हो जाते थे। इस मामले में मंत्रालय ने भी निर्देश जारी किए थे। आपको बता दें कि पिल्लै का बयान उस समय आया है जब कुछ ही दिन पहले कुछ सरकारी वेबसाइटों में संदिग्ध रूप से गड़बड़ी सामने आई थी। हालांकि सरकार ने बाद में कहा था कि ये बेवसाइटें हैक नहीं हुई थी।  

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें