फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharashtra: भाजपा के पूर्व नेता के ट्वीट से मचा बवाल, बोले- NCP के एक और बड़े नेता जाएंगे जेल, विपक्ष हमलावर

Wed, 17 Aug 2022 06:42 PM IST
निर्मल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई

सार

विपक्षी दलों के नेताओं का कहना है कि कंबोज का ट्वीट एकनाथ शिंदे-देवेंद्र फडणवीस सरकार की आलोचना करने वाले लोगों को डराने जैसा है।  
विज्ञापन
1 of 10
भाजपा के पूर्व पदाधिकारी मोहित कंबोज - फोटो : सोशल मीडिया
भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की युवा शाखा के पूर्व पदाधिकारी मोहित कंबोज के सोशल मीडिया पोस्ट पर विवाद छिड़ गया। दरअसल उन्होंने दावा किया है कि राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) के एक और 'बड़े'  नेता को जेल जाएंगे। 
विज्ञापन

विपक्षी दलों के नेताओं ने प्रदेश सरकार पर साधा निशाना

2 of 10
Maharashtra Deputy CM Devendra Fadnavis and cm eknath shinde - फोटो : ANI
विपक्षी दलों के नेताओं का कहना है कि कंबोज का ट्वीट एकनाथ शिंदे-देवेंद्र फडणवीस सरकार की आलोचना करने वाले लोगों को डराने जैसा है। 

विज्ञापन

'मलिक और देशमुख जैसा हाल होगा'

3 of 10
भाजपा नेता मोहित कंबोज - फोटो : एएनआई
कंबोज ने ट्वीट करते हुए लिखा, इस ट्वीट को सुरक्षित रखें। राकांपा के बड़े नेता का नवाब मलिक और अनिल देशमुख वाला हाल होगा।  

 

जेल में बंद हैं मलिक और देशमुख

4 of 10
नवाब मलिक और अनिल देशमुख - फोटो : Social media
राकांपा नेता और उद्धव ठाकरे सरकार में मंत्री रहे मलिक और देशमुख मनी लॉन्ड्रिंग के अलग-अलग मामले में मुंबई की जेल में बंद हैं। राकांपा नेता अजित पवार द्वारा शिंदे नीत सरकार की तीखी आलोचना के बीच कंबोज ने यह ट्वीट किया है। 

 
विज्ञापन

उनका स्ट्राइक 100 प्रतिशत सही : आशीष शेलार

5 of 10
बीजेपी विधायक आशीष शेलार। - फोटो : ANI
वहीं इस विवाद को लेकर भाजपा की मुंबई इकाई के प्रमुख आशीष शेलार ने विधानसभा परिसर में संवाददाताओं से कहा कि कंबोज ने निजी हैसियत से यह ट्वीट किया है लेकिन 'उनका स्ट्राइक रेट 100 प्रतिशत सही है।'
 
 
विज्ञापन

6 of 10
दिलीप वालसे पाटिल - फोटो : पीटीआई
वरिष्ठ राकांपा नेता और राज्य के पूर्व गृहमंत्री दिलीप वालसे पाटिल ने कहा कि भाजपा के कुछ प्रवक्ताओं द्वारा इस तरह की घोषणाएं करने और प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) द्वारा उन पर कार्रवाई करना पिछले कुछ वर्षों में 'न्यू नॉर्मल' बन गया है। 

 
विज्ञापन

व्यवसाय बन गया ब्लैकमेलिंग : नाना पटोले

7 of 10
महाराष्ट्र कांग्रेस के अध्यक्ष नाना पटोले - फोटो : ANI
कांग्रेस की महाराष्ट्र इकाई के अध्यक्ष नाना पटोले ने आरोप लगाया कि ब्लैकमेलिंग एक व्यवसाय बन गया है। उन्होंने कहा कि भाजपा अपने प्रतिद्वंदियों को निशाना बनाने के लिए जांच एजेंसियों का इस्तेमाल करती है। ऐसे लोगों के खिलाफ हमारी लड़ाई जारी रहेगी।  

राज्य विधान परिषध में सदन के नेता नियुक्त हुए फडणवीस

8 of 10
Devendra Fadnavis
मुख्यमंत्री शिंदे ने बुधवार को घोषणा की कि महाराष्ट्र के उप-मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस को राज्य विधान परिषद मे सदन का नेता नियुक्त किया गया है। 
 

फडणवीस ने नव-निर्वाचित सदस्यों का परिचय दिया

9 of 10
devendra fadanavis in maharashtra assembly - फोटो : ANI
शिंदे ने यह घोषणा तब की जब उन्होंने राज्य विधानमंडल के मानसून सत्र के पहले दिन अपने मंत्रिमंडल के नए सदस्यों को उच्च सदन में पेश किया। बाद में भाजपा के वरिष्ठ नेता फडणवीस ने विधान परिषद में नव-निर्वाचित सदस्यों का परिचय दिया। फडणवीस नागपुर से विधानसभा के सदस्य हैं। 
विज्ञापन

राष्ट्रपति और उपराष्ट्रपति को दी बधाई

10 of 10
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू - फोटो : PTI
आमतौर पर मुख्यमंत्री सदन का नेता होता है, जबकि उप मुख्यमंत्री परिषद में समकक्ष पद धारण करते हैं। सदन ने द्रौपदी मुर्मू और जगदीप धनखड़ को क्रमश: राष्ट्रपति और उपराष्ट्रपति के रूप में चुने जाने पर बधाई देते हुए एक प्रस्ताव भी पारित किया।  
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें