उद्योगपति आनंद महिंद्रा ने भी वीडियो को ट्विटर पर साझा कर इसे अपना मंडे मोटिवेशन बताया। उन्होंने लिखा, जब स्वामी ने अधिकारियों को सलामी दी तो मेरे रोंगटे खड़े हो गए।आनंद महिंद्रा ने लिखा, सात जनरलों को प्रशिक्षित करने वाले स्वामी को सम्मानित कर सेना ने हमारे गुरुओं के प्रति आदर की स्थायी परंपरा को निभाया है।
भारत के सात सेनाध्यक्षों को प्रशिक्षण देने वाले राष्ट्रीय रक्षा अकादमी (एनडीए) के एक भूतपूर्व ड्रिल प्रशिक्षक की जोशीली सलामी ने सोमवार को देशभर के लोगों को प्रेरणा से भर दिया। हाल ही में उम्र के 100 पड़ाव पूरे करने वाले ड्रिल प्रशिक्षक सूबेदार मेजर गोविंद स्वामी को बंगलूरू में एनडीए ने सम्मानित किया गया।
विज्ञापन
इस दौरान उन्होंने सैन्य अनुशासन निभाते हुए अपने पैरों पर खड़े होकर अधिकारियों को मजबूत सलामी दी, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गया। ढेरों इंटरनेट उपभोक्ताओं ने शतायु होने पर भी फौजी के हौसले और जोश की जमकर तारीफ करते हुए उन्हें प्रेरणादायी करार दिया।
प्रतिमा का अनावरण
इससे पहले, भारतीय सेना की दक्षिणी कमान ने सूबेदार मेजर की प्रतिमा अनावरण कार्यक्रम की तस्वीरें साझा की थीं। मद्रास सैपर्स के लिए उन्हें आदर्श बताया था।
विज्ञापन
आनंद महिंद्रा ने सलामी को बताया रोमांचित करने वाला पल
उद्योगपति आनंद महिंद्रा ने भी वीडियो को ट्विटर पर साझा कर इसे अपना मंडे मोटिवेशन बताया। उन्होंने लिखा, जब स्वामी ने अधिकारियों को सलामी दी तो मेरे रोंगटे खड़े हो गए। समारोह में स्वामी अधिकारियों को खड़े होकर मजबूती से सलामी देते दिख रहे हैं।
आनंद महिंद्रा ने लिखा, सात जनरलों को प्रशिक्षित करने वाले स्वामी को सम्मानित कर सेना ने हमारे गुरुओं के प्रति आदर की स्थायी परंपरा को निभाया है। स्वामी की सलामी ने मेरे रोंगटे खड़े कर दिए।