सड़कों पर जगह-जगह मौजूद गड्ढे कई बार आपकी ड्राइविंग का मजा किरकिरा कर देते होंगे। कई बार इन गड्ढों के चलते हादसे भी होते हैं, खासकर बारिश के मौसम में लेकिन क्या आप जानते हैं हर साल गड्ढों के चलते कितने लोगों की मौत होती है। पिछले चार सालों में सड़क पर मौजूद गड्ढों के कारण लगभग 11,386 लोग अपनी जान गंवा चुके हैं।
इस हिसाब से हर रोज लगभग 7 लोगों की मौत इन गड्ढों के चलते होती है।
पढ़ें: नक्सल प्रभावित इलाकों में 11,000 करोड़ की सड़क
सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्रालय की ओर से जारी आंकड़ों के मुताबिक गड्ढों के चलते सबसे ज्यादा मौत उत्तर प्रदेश में हुई है। उत्तर प्रदेश में कुल 3,428 लोगों की मौत हुई है। जबकि मध्यप्रदेश में 1,410, मध्यप्रदेश में 1,244, पश्चिम बंगाल में 783, बिहार 659, गुजरात 597, आंद्र प्रदेश 497, तमिलनाडु 481, राजस्थान में 400 और पंजाब 367 मौत हुई है।