फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दुनिया के सबसे ऊंचे युद्धक्षेत्र सियाचिन में तैनात सैनिकों को मिलेगी विशेष किट और उपकरण

Thu, 23 Jan 2020 12:46 AM IST
गौरव पाण्डेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
सियाचिन में तैनात जवान (फाइल फोटो) - फोटो : पीटीआई
विज्ञापन

दुनिया के सबसे ऊंचे युद्धक्षेत्र सियाचिन ग्लेशियर में तैनात भारतीय सेना के जवानों को एक विशेष निजी किट दी जाएगी। एक लाख रुपये की कीमत वाली यह किट उन्हें सियाचिन की जमा देने वाली भीषण ठंड से लड़ने में मदद करेगी। किट के हर सैनिक को डेढ़ लाख रुपये के उपकरण भी दिये जाएंगे जिनकी मदद से सियाचिन में जीवन यापन और आवाजाही सुलभ होगी।

विज्ञापन


सेना के सूत्रों ने बताया कि जनवरी के दूसरे हफ्ते में सियाचिन यात्रा के दौरान सेना प्रमुख जनरल मनोज मुकुंद नरवणे किट व उपकरणों की जांच और समीक्षा कर चुके हैं। सैन्य हाईकमान ने सख्त निर्देश दिये हैं कि अगर जवानों को और सुविधाएं चाहिए तो उन्हें मुहैया कराई जाएं। किट में सबसे महंगे जवानों के कपड़े होंगे। इनकी कीमत 28 हजार रुपये प्रति सेट होगी। 

वहीं सोने के लिए खास बैग की कीमत करीब 13 हजार रुपये होगी। डाउन जैकेट और विशेष दस्ताने 14 हजार और जूते 12500 रुपये के होंगे। इसके अलावा उपकरणों में 50 हजार रुपये का एक ऑक्सीजन सिलेंडर, आठ हजार रुपये का विशेष यंत्र होगा जो हिमस्खलन में दबे जवानों का पता लगाने में मदद करेगा। सेना के जवान पिछले तीन दशकों से 17 हजार से 22 हजार फीट की ऊंचाई पर सियाचिन ग्लेशियर पर तैनात किए जा रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें