फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

केरल: सुरेंद्रन जमानत पर जेल से रिहा, भाजपा अध्यक्ष बोले- सरकार और नास्तिक लोगों के लिए झटका 

Sat, 08 Dec 2018 11:58 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, केरल
विज्ञापन
विज्ञापन

हाईकोर्ट से जमानत मिलने के बाद बीजेपी केरल के महासचिव के सुरेंद्रन ने पूजापुरा जेल तिरुवनंतपुरम से रिहा हो गए हैं। केरल हाईकोर्ट ने 2 लाख के मुचलके पर उनको सशर्त जमानत दे दी थी जिसके बाद वो शनिवार को जेल से रिहा हो गए। 17 नवंबर को उन्हें पुलिस कॉर्डन तोड़ने के लिए पंबा शहर से हिरासत में लिया गया था।

विज्ञापन


सुरेंद्रन के जमानत पर जेल से रिहा होने के बाद केरल भाजपा अध्यक्ष पीएस श्रीधरन पिल्लई ने कहा कि केरल में हर कानून पालन करने वाले नागरिक के सुरेंद्रन की रिहाई का स्वागत करते हैं। अब वो और उनकी पार्टी अधिक शक्तिशाली हो गई है और हम अधिक ताकत के साथ लड़ेंगे। यह सीपीआई (एम) मंत्रालय और नास्तिक लोगों के लिए एक झटका है।

गोरतलब है कि केरल हाईकोर्ट ने शुक्रवार को भाजपा के नेता के सुरेंद्रन को जमानत दे दी। उन्हें तीन सप्ताह पहले सबरीमाला बेस कैंप में सुरक्षा घेरा तोड़ने के आरोप में हिरासत में लिया गया था। अदालत ने उन्हें दो लाख रुपए का मुचलके पर जमानत दी है। सुरेंद्रन 20 दिन तक जेल में रहे। 
विज्ञापन
विज्ञापन



और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें