फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

देश में सबकुछ चल रहा है, सिवाय काले धन के : वैंकेया नायडू

Fri, 11 Nov 2016 12:48 PM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला
विज्ञापन
विज्ञापन
प्रधानमंत्री द्वारा 500-1000 को नोटों के प्रतिबंध के बाद से ही देश में हर कोई अपने पैसों को लेकर चिंता में है। ऐसे में सरकार का पक्ष रखने के लिए सामने आए केंद्रीय मंत्री वैंकया नायडू ने लोगों को आश्वस्त किया कि सरकार किसी के भी हितों की अनदेखी नहीं होने देगी।
विज्ञापन


शुक्रवार सुबह इकोनॉमिक एडिटर्स कॉन्फ्रेंस में पहुंचे वैंकेया नायडू ने कहा कि "देशवासियों के पास अगर वैध्‍ा पैसा है तो वह पूरी तरह सुरक्षित है उन्हें चिंता करने की जरूरत नहीं।"

उन्होंने कहा कि "पीएम मोदी द्वारा लिया गया ऐतिहासिक फैसला कालेधन के खात्मे के लिए है। 500-1000 को नोटों को प्रतिबंधित करने का फैसला अचानक नहीं लिया गया बल्कि इसकी योजना बनाने में काफी लंबा समय लगा है।"
विज्ञापन

Buses, metros, everything except black money is moving, nothing has come to a halt: Venkaiah Naidu #EEC2016 pic.twitter.com/Yu06gRuDnu— ANI (@ANI_news) November 11, 2016

With the parallel economy acquiring menacing proportions, Government has taken this decisive and bold measure: Venkaiah Naidu pic.twitter.com/rWkg4tG1yk— ANI (@ANI_news) November 11, 2016
विज्ञापन

देश में सब पहले की तरह चल रहा है सिवाय काले धन के

नोट
"इस ऐतिहासिक फैसले का ज्यादातर लोगों ने समर्थन किया है, लेकिन कुछ लोग है जिन्हें सरकार का यह कदम सही नहीं लग रहा। इससे पहले भारतीय अर्थव्यवस्था और काले धन की व्यवस्था समांतर चलती थी लेकिन सरकार के इस निर्णय के बाद अब यह व्यवस्था भी खत्म हो जाएगी।"

उन्होंने कहा कि देश में बस, मेट्रो और बाकी सब कुछ पहले की ही तरह चल रहा है सिवाय कालेधन के अलावा किसी में रुकावट नहीं आई है। टीवी चैनलों को लेकर भी उन्होंने ऐलान किया कि अब चैनलों को साल में एक बार लाइसेंस फीस अदा करनी होगी। और लाइसेंस रिन्यू कराने की प्रक्रिया को सरकार समाप्त करने जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें