बंदियों ने एक महिला सिपाही के साथ छेड़छाड़ की।
पुलिस की गिरफ्त में होने के बावजूद अपराधी अपराध करने से बाज नहीं आ रहे हैं। ऐसा ही एक वाकया सामने आया है गोरखपुर से। गोरखपुर में कचहरी लॉकअप में लाए गए कुछ बंदियों ने एक महिला सिपाही के साथ छेड़छाड़ की।
उनकी इस हरकत पर जब लॉकअप प्रभारी बीच-बचाव करने लगे तो बंदियों ने उन्हें भी बुरी तरह से पीटा। इस मामले में छह बंदियों के खिलाफ लॉकअप प्रभारी केशरी निश्रा ने कैंट थाने में तहरीर दी है। वहां पर एसपी सिटी और सीओ कैंट पुलिस फोर्स के साथ पहुंचे।