फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

EU-India: यूरोपीय आयोग और ऑस्ट्रेलिया ने कहा-भारत संग मिलकर करेंगे काम, पीएम मोदी ने जताया आभार

Fri, 07 Jun 2024 06:13 AM IST
दीपक कुमार शर्मा एजेंसी, नई दिल्ली

सार

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की ऑस्ट्रेलियाई पीएम एंथनी अल्बनीज और यूरोपीय आयोग की अध्यक्ष उर्सुला वॉन डेर लेयेन के साथ टेलीफोन पर चर्चा हुई। लेयेन ने मोदी को बधाई देते हुए उनके नेतृत्व की सराहना की। पीएम मोदी ने उनका आभार जताते हुए साझा मूल्यों व सिद्धांतों पर जोर दिया।
विज्ञापन
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

लगातार तीसरी जीत पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को वैश्विक नेताओं के बधाई संदेशों का सिलसिला जारी है। ऑस्ट्रेलियाई पीएम एंथनी अल्बनीज समेत यूरोपीय आयोग की अध्यक्ष उर्सुला वॉन डेर लेयेन ने मोदी को बधाई दी है व साथ काम करने की बात कही है।  

विज्ञापन

पीएम मोदी की यूरोपीय आयोग की अध्यक्ष उर्सुला वॉन डेर लेयेन के साथ भी टेलीफोन पर चर्चा हुई। लेयेन ने मोदी को बधाई देते हुए उनके नेतृत्व की सराहना की। पीएम मोदी ने उनका आभार जताते हुए साझा मूल्यों व सिद्धांतों पर जोर दिया। अब तक 90 से अधिक राष्ट्र प्रमुखों ने पीएम मोदी को बधाई दी है।

भारत-थाईलैंड में द्विपक्षीय संबंधों पर चर्चा, भूटान ने मोदी का नेतृत्व सराहा
थाईलैंड के प्रधानमंत्री श्रेथा थाविसिन ने प्रधानमंत्री मोदी से फोन पर हुई बातचीत में व्यापार निवेश, संस्कृति व लोगों के बीच मेल-मिलाप जैसे विभिन्न क्षेत्रों में बहुआयामी तथा द्विपक्षीय संबंधों को और मजबूत बनाने पर विचारों का आदान-प्रदान किया।
विज्ञापन

नेतन्याहू ने फोन कर पीएम मोदी को दी बधाई : इस्राइल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने बृहस्पतिवार को अपने भारतीय समकक्ष नरेंद्र मोदी से फोन पर बात कर चुनावी जीत पर बधाई दी।

पीएमओ ने बताया कि दोनों नेताओं ने द्विपक्षीय संबंधों को मजबूत बनाने व भविष्य में उन्हें नई ऊंचाइयों पर ले जाने पर सहमति जताई। इससे पहले नेतन्याहू ने बुधवार को सोशल मीडिया पर पीएम मोदी को बधाई दी थी और उम्मीद जताई थी कि भारत-इस्राइल के संबंध नई ऊंचाई पर पहुंचेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें