फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एक दिन में 70 चक्कर लगाएगी मुंबई-अहमदाबाद बुलेट ट्रेन, किराया करीब 3000 रुपये

Thu, 12 Sep 2019 09:31 PM IST
Gaurav Pandey न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अहमदाबाद
विज्ञापन
बुलेट ट्रेन (प्रतीकात्मक तस्वीर)
विज्ञापन

मुंबई-अहमदाबाद बुलेट ट्रेन का किराया करीब 3000 रुपये होगा। नेशनल हाई स्पीड रेल कॉर्पोरेशन लिमिटेड (एनएचएसआरसीएल) के एक अधिकारी ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी। अहमदाबाद से मुंबई के बीच 508 किलोमीटर के बीच बुलेट ट्रेन गलियारे में 12 स्टेशन होंगे।

विज्ञापन


परियोजना लागू करने वाले एनएचएसआरसीएल के प्रबंध निदेशक अचल खरे ने कहा, ‘इस पूरी परियोजना के लिए हमें 1380 हेक्टेयर भूमि की आवश्यकता है जिसमें निजी, सरकारी, वन और रेलवे भूमि (गुजरात एवं महाराष्ट्र में) शामिल है।'

उन्होंने कहा कि हमने अभी तक 622 (45 फीसदी) हेक्टेयर जमीन का अधिग्रहण कर लिया है। हम दिसंबर 2023 की समयसीमा को ध्यान में रखकर आगे बढ़ रहे हैं। उन्होंने कहा, ‘यह कार्य पूरा होने पर बुलेट ट्रेन सुबह छह बजे से देर रात 12 बजे तक 70 फेरे (हर तरफ से 35 फेरे) लगाएगी। टिकट का किराया करीब 3000 रुपये होगा।’
विज्ञापन


खरे के अनुसार इस मार्ग पर चार बड़े निर्माण कार्य पैकेज के लिए निविदाएं जारी की गई हैं और निर्माण कार्य मार्च 2020 में शुरु होने की उम्मीद है। उन्होंने बताया कि अनुमान के अनुसार पूरी परियोजना में 1.08 लाख करोड़ रुपए लागत आएगी और इस परियोजना को दिसंबर 2023 तक पूरा किए जाने का प्रयास किया जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें