फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चीन जासूसी कांड में खुलासा: निशाने पर थे पीएम कार्यालय और दलाई लामा

Thu, 22 Oct 2020 06:45 AM IST
Jeet Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
राजीव शर्मा और उसके साथी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

जासूसी रैकेट मामले में पकड़े गए स्वतंत्र पत्रकार राजीव शर्मा के साथ चीनी महिला और एक नेपाली व्यक्ति से पूछताछ में कई अहम खुलासे हुए हैं। इन चीनी जासूसों के निशाने पर पीएम कार्यालय समेत कई और अहम मंत्रालयों में लगाए सुरक्षा उपकरण निशाने पर थे। जानकारी के मुताबिक, चीन नेअपनी जासूसी टीम को प्रधानमंत्री कार्यालय सहित महत्वपूर्ण भारतीय कार्यालयों की आंतरिक जानकारी देने के लिए कहा था।

विज्ञापन


बताया जा रहा है कि इनकी नजर दलाई लामा पर भी थी। इस जासूसी कांड में एक बौद्ध भिक्षु के शामिल होने की बात सामने आ रही है। वहीं कोलकाता की एक प्रभावशाली महिला का नाम की इस कांड में आ रहा है।

चीन के साथ लगातार सीमा पर विवाद चल रहा है और चीन अपनी हरकतों से बाज नहीं आ रहा है।चीनी जासूस से पूछताछ में एजेसियों के हाथ कुछ दस्तावेज लगे हैं जिसके मुताबिक, पीएमओ में अधिकारी और दलाई लामा की हर गतिविधि की जानकारी ली जा रही थी। इस जासूसी रैकेट के सामने आने के बाद अभी और खुलासे होना बाकी हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें