फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टीम इंडिया को ऑस्ट्रेलिया दौरे में एकांतवास के दौरान मिल सकती है अभ्यास की अनुमति

Thu, 22 Oct 2020 06:15 AM IST
Rajeev Rai स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला

सार

सिडनी और कैनबरा में हो सकती है सीमित ओवरों की सीरीज
विज्ञापन
ind vs aus (फाइल फोटो)
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

टीम इंडिया के अगले महीने शुरू होने वाले ऑस्ट्रेलिया दौरे पर सिडनी और कैनबरा सीमित ओवरों की सीरीज की मेजबानी की दौड़ में आगे चल रहे हैं। भारतीय टीम को पहले इस दौरे को ब्रिसबेन से शुरू करना था। लेकिन क्वींसलैंड राज्य के स्वास्थ्य अधिकारी बाहर से आने वालों को 14 दिवसीय एकांतवास अवधि के दौरान अभ्यास की अनुमति नहीं देंगे। 

विज्ञापन


‘ईएसपीएनक्रिकइंफो’ की रिपोर्ट के अनुसार भारतीय टीम सिडनी से इस दौरे को शुरू कर सकती है। इस शहर में उन्हें एकांतवास के दौरान अभ्यास का मौका मिल सकता है। यह पता चला है कि सिडनी क्रिकेट ग्राउंड (एससीजी) छह सीमित ओवरों के मैचों (तीन वनडे,तीन टी-20) में से चार की मेजबानी करेगा। कैनबरा का मनुका ओवल बाकी दो मैचों की मेजबानी कर सकता है। न्यू साउथ वेल्स (एनएसडब्ल्यू) राज्य के खेल मंत्री स्टुअर्ट आयरस ने पुष्टि की कि उन्हें क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया (सीए) से भारत के अलावा ऑस्ट्रेलियाई टीम को भी अपने अनिवार्य एकांतवास के दौरान ट्रेनिंग (अभ्यास) की अनुमति देने का अनुरोध मिला है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें