फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ईएसआई अस्पतालों में बढ़ेंगी सुविधाएं: आईसीयू से लेकर कैंसर के इलाज तक का प्रस्ताव; 14.9 करोड़ लोगों को फायदा

सार

ईएसआईसी अस्पतालों में आईसीयू, आधुनिक जांच, ऑपरेशन थिएटर और गंभीर बीमारियों के उपचार की सुविधाएं बढ़ाने की तैयारी है। इससे करीब 14.9 करोड़ लाभार्थियों को फायदा मिलने की उम्मीद है।
विज्ञापन
ईसीआई अस्पतालों में बेहतर इलाज की तैयारी - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

नौकरीपेशा कर्मचारियों और परिवारों को इलाज के लिए दूसरे अस्पतालों के चक्कर कम लगाने पड़ें, इसके लिए कर्मचारी राज्य बीमा निगम (ईएसआईसी) अपने अस्पतालों में चिकित्सा सुविधाएं बढ़ा रहा है। योजना के तहत अस्पतालों में आधुनिक जांच उपकरण, ऑपरेशन थिएटर, गहन चिकित्सा इकाई (आईसीयू) और गंभीर बीमारियों के इलाज की सुविधाएं मजबूत की जा रही हैं। केंद्र सरकार ने 31 दिसंबर तक सारे काम पूरे करने के निर्देश  दिए हैं। इसका फायदा देशभर में ईएसआई योजना से जुड़े करीब 14.9 करोड़ लोगों को मिल सकता है।

विज्ञापन


यह भी पढ़ें- चक्रवात अर्नब से बिगड़ेगा मौसम: यूपी में 31 अक्तूबर तक अलर्ट, 11 राज्यों में भारी बारिश; ओडिशा में स्कूल बंद

कैंसर और काम से जुड़ी बीमारियों के इलाज पर भी ध्यान
ईएसआईसी ने सनतनगर, फरीदाबाद, लुधियाना, बेलटोला और भुवनेश्वर में फैक्ट्री, खदानों, अस्पतालों, निमार्ण कार्यों समेत अन्य कामकाज से जुड़ी बीमारियों के इलाज के लिए विशेष केंद्र स्थापित करने को मंजूरी दी। जम्मू के बाड़ी ब्राह्मणा स्थित ईएसआई मॉडल अस्पताल की क्षमता 50 से बढ़ाकर 100 बिस्तर करने और तमिलनाडु के तिरुनेलवेली अस्पताल को 100 से बढ़ाकर 150 बिस्तर का करने की योजना भी मंजूर की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह भी पढ़ें- अफसर से माननीय बनने की होड़: किसी ने बनाई पार्टी, किसी ने बदला दल; क्या वोटों में बदलेगा प्रशासनिक रुतबा?

बिस्तरों की संख्या बढ़ाने के निर्देश
श्रम एवं रोजगार मंत्रालय के मुताबिक, ईएसआईसी अस्पतालों में बिस्तरों की संख्या बढ़ाने, आधुनिक चिकित्सा उपकरण खरीदने और आईसीयू जैसी सुविधाएं विकसित करने पर काम कर रहा है। जहां ईएसआई अस्पतालों में जरूरी इलाज की सुविधा उपलब्ध नहीं है, वहां आयुष्मान भारत-प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना से जुड़े अस्पतालों के जरिये भी इलाज की सुविधा देने की व्यवस्था की गई है। इससे मरीजों को जरूरत के मुताबिक दूसरे सरकारी और सूचीबद्ध अस्पतालों में इलाज मिल सकता है। ईएसआई अस्पतालों को आधुनिक बनाने की योजना में ऑपरेशन थिएटर, आईसीयू, प्रसूति सेवाएं, नवजात और बच्चों की गहन देखभाल इकाई तथा आधुनिक जांच सुविधाएं शामिल हैं।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें