20 लाख करोड़ रुपये के विशेष आर्थिक पैकेज के रोडमैप को लेकर वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने प्रेस कांफ्रेंस कर जानकारी दी। उन्होंने बताया कि 20 लाख करोड़ का इस्तेमाल किन-किन क्षेत्रों में किया जाएगा और इन्हें कितनी राशि दी जाएगी। इस राशि का इस्तेमाल कैसे किया जाएगा।
वित्त मंत्री ने कहा ईपीएफ के लिए दी गई सहायता अगले तीन माह के लिए बढ़ाई जा रही है, जो पहले मार्च, अप्रैल, मई तक दी गई थी। उन्होंने कहा कि ईपीएफ में सरकारी मदद से इसका 3.67 लाख कंपनियों और 72.22 लाख कर्मचारियों को फायदा होगा। 15 हजार रुपये से कम वेतन वालों का ईपीएफ अगस्त तक केंद्र देगा।
कंपनियों और कर्मचारियों को ईपीएफ में 10-10 प्रतिशत देना होगा। इसमें कटौती से एम्पलॉयर को 6800 करोड़ रुपये का फायदा होगा। सरकारी और पीएसयू को 12 प्रतिशत ही देना होगा। पीएसयू पीएफ का 12 फीसदी ही देंगे, लेकिन कर्मचारियों को 10 प्रतिशत पीएफ देना होगा।
ईपीएफ की मुख्य बातें
15 हजार से कम वेतन वालों का इपीएफ सरकार देगी
कंपनियां अब 12 के बजाय 10 फीसदी इपीएफ जमा करेंगी
ईपीएफ में निजी कंपनियों के अंशदान को 12 फीसद से घटाकर 10 फीसदी किया गया
15 हजार से कम वेतन वालों का ईपीएफ अगस्त तक केंद्र देगा
72 लाख 22 हजार कर्मचारियों को लाभ मिलेगा