फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bakrid: महाराष्ट्र में बकरीद पर गोवध न होने दें, स्पीकर नार्वेकर ने डीजीपी को लिखा पत्र

Sat, 09 Jul 2022 01:09 PM IST
सुरेंद्र जोशी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई

सार

स्पीकर ने डीजीपी को पत्र लिखकर यह सुनिश्चित करने को कहा है कि महाराष्ट्र में बकरीद के मौके पर कहीं भी गोवध न हो पाए। 
 
विज्ञापन
महाराष्ट्र विधानसभा के अध्यक्ष राहुल नार्वेकर - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

महाराष्ट्र विधानसभा के स्पीकर राहुल नार्वेकर ने 10 जुलाई को बकरीद के मौके पर राज्य में गोवध नहीं होने देने की मांग की है। नार्वेकर ने महाराष्ट्र के डीजीपी रजनीश सेठ को इस बारे में पत्र लिखा है।

विज्ञापन


स्पीकर ने डीजीपी को पत्र लिखकर यह सुनिश्चित करने को कहा है कि महाराष्ट्र में बकरीद के मौके पर कहीं भी गोवध न हो पाए। महाराष्ट्र में पूर्ववर्ती भाजपा-शिवसेना सरकार ने गोवध पर प्रतिबंध लगाया था। गौ मांस बेचने वाले और रखने वाले को पांच साल तक की जेल और 10 हजार रुपये जुर्माना हो सकता है। 

बदरुद्दीन अजमल ने भी की थी यह अपील
बता दें, इससे पहले असम से लोकसभा सदस्य और ऑल इंडिया यूनाइटेड डेमोक्रेटिक फ्रंट (AIUDF) के प्रमुख मौलाना बदरुद्दीन अजमल ने मुस्लिमों से अपील की थी कि वे ईद के मौके पर गायों का वध न करें। उन्होंने कहा कि हिंदू समाज गाय की पूजा करता है, इसलिए इसकी बलि नहीं दी जाना चाहिए। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें