फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Cambodia: कंबोडिया में इंजीनियर को 22 दिन तक रखा बंधक, किसी तरह लौटे स्वदेश

Sun, 25 Sep 2022 06:47 AM IST
Jeet Kumar एजेंसी, मुंबई (सुरेंद्र मिश्र)।

सार

महाराष्ट्र के उस्मानाबाद जिले के कबीर कंबोडिया में 22 दिन की यातनाएं झेलने के बाद किसी तरह स्वदेश लौटे हैं, लेकिन अब भी वहां 15 भारतीय कंपनी में हैवानियत के शिकार हो रहे हैं।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : istock
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पुणे के सॉफ्टवेयर इंजीनियर कबीर शेख को क्या पता था कि कंबोडिया में पांच हजार डॉलर प्रतिमाह वेतन का ऑफर उसे साइबर गुलाम बना देगा। क्रिप्टो करेंसी में पैसे निवेश कराकर लोगों से ठगी का काम कराया गया, जब उन्होंने मना किया तो मारा-पीटा गया।

विज्ञापन


महाराष्ट्र के उस्मानाबाद जिले के कबीर कंबोडिया में 22 दिन की यातनाएं झेलने के बाद किसी तरह स्वदेश लौटे हैं, लेकिन अब भी वहां 15 भारतीय कंपनी में हैवानियत के शिकार हो रहे हैं। ताइवान से स्नातक कर रखे कबीर को चीनी भाषा की समझ है। उन्हें कंबोडिया में साइबर सिक्योरिटी एक्सपर्ट की नौकरी का ऑफर मिला। जब कंबोडिया पहुंचे तो देखा कि कंपनी के कर्मचारी को पीटा जा रहा था। 

कबीर ने बताया कि उनका काम कंपनी में मैट्रीमोनियल साइट शादी डॉट कॉम, जीवनसाथी डॉट कॉम और डिवोर्सी डॉट कॉम पर फर्जी प्रोफाइल तैयार करना, इंस्टाग्राम से सुंदर लड़कियों की फोटो डाउनलोड कर प्रोफाइल में जोड़ना और भारतीयों के साथ चैट करना था।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें