फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मनी लॉन्ड्रिंग मामले में आदित्य तलवार के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट पहुंचा प्रवर्तन निदेशालय

Wed, 03 Jul 2019 11:24 AM IST
Avdhesh Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
ईडी
विज्ञापन
प्रवर्तन निदेशालय ने मनी लॉन्ड्रिंग मामले में आरोपी आदित्य तलवार को अपने वकील के माध्यम से निचली अदालत में पेश होने की अनुमति देने के दिल्ली हाईकोर्ट के फैसले को सुप्रीम कोर्ट में चुनौती दी है। कैरेबियाई देश एंटीगुआ में रह रहा आदित्य अब तक भारत नहीं आया है। 
विज्ञापन


आदित्य को उसके पिता दीपक तलवार के साथ मामले में आरोपी बनाया गया है। दीपक पर आरोप है कि उसने विदेशी निजी विमान सेवाओं के पक्ष में बिचौलिए के रूप में बातचीत की और इस तरह एयर इंडिया को आर्थिक नुकसान पहुंचाया। 

आरोप है कि एयर इंडिया को इन विमान कंपनियों की खातिर लाभ वाले वायु मार्गों और समय को छोड़ना पड़ा था। दिल्ली हाईकोर्ट ने 31 मई को अपने आदेश में कहा था कि आरोपी आदित्य व्यक्तिगत रूप से या अपने वकील के माध्यम से अगली तारीख पर निचली अदालत में पेश हो सकता है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें