प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने मनी लॉन्ड्रिंग मामले में आम आदमी पार्टी (आप) की गोवा इकाई के अध्यक्ष अमित पालेकर और तीन अन्य लोगों से पूछताछ की है। ईडी ने चारों से करीब छह से सात घंटे तक सवाल पूछे। एजेंसी ने मनी लॉन्ड्रिंग निवारण अधिनियम (पीएमएलए) के तहत दर्ज मामले में पूछताछ के लिए पालेकर, आप नेता रामराव वाघ और अन्य दो लोगों दत्ताप्रसाद नाइक और अशोक नाइक को तलब किया था।
आप के एक वरिष्ठ नेता ने बताया कि उन्हें दिल्ली आबकारी नीति नीति घोटाले से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग मामले में पूछताछ के लिए बुलाया गया था, जिसमें दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल और कुछ अन्य पार्टी नेताओं को गिरफ्तार किया गया है। पूछताछ के लिए पालेकर दोपहर 12 :10 बजे ईडी कार्यालय पहुंचे थे, जबकि बाकी के तीन अन्य सुबह 11 :15 बजे ही पहुंच गए थे। ईडी ने दोपहर में खाने के लिए जाने दिया था। फिर पूछताछ शुरू हुई जो शाम छह बजे तक चली। सभी चारों को ईडी ने शाम छह बजे के बाद घर जाने दिया।
पूछताछ के बाद ईडी के दफ्तर से निकले पालेकर ने कहा कि यह सत्तारूढ़ दल की ओर से विपक्षी नेताओं के लंबे समय तक उत्पीड़न की शुरुआत है। उन्होंने कहा कि ईडी ने उन्हें दोबारा अभी नहीं बुलाया है, लेकिन उन्हें यकीन है कि उन्हें फिर बुलाया जाएगा। इससे पहले, दोपहर 2 बजे लंच के लिए ईडी कार्यालय से बाहर निकलते समय पालेकर ने जांच के बारे में कुछ भी बताने से इन्कार कर दिया। उन्होंने कहा कि उनसे जो भी सवाल किए गए, उन्होंने उसके जवाब दिए हैं। मुझसे कुछ डाटा मांगे गए हैं, जिसे वह लेकर आएंगे।
आम आदमी पार्टी का आरोप है कि जांच एजेंसी की यह कार्रवाई राजनीतिक प्रतिशोध का नतीजा है। गोवा में आम आदमी पार्टी के विधायक वेन्जी वीगास ने कहा, अरविंद केजरीवाल और आप अच्छी शिक्षा, अच्छे स्वास्थ्य, बिजली की अच्छी गुणवत्ता, महिला सुरक्षा और उद्यमिता जैसे मुद्दों पर काफी आगे बढ़ रहे हैं। उन्होंने दावा किया कि पार्टी के विस्तार को रोकने का प्रयास किया जा रहा है।
हर घर से अरविंद केजरीवाल बाहर आएंगे...
आम आदमी पार्टी के विधायक वेन्जी वीगास के मुताबिक आम आदमी पार्टी (आप) जनता और जमीन से जुड़े मुद्दों पर एक राज्य से दूसरे राज्य में जीत रही है और अगर किसी को इस पार्टी को विस्तार करने से रोकना है तो चुनाव से ठीक पहले हर राज्य में इसके सुप्रीमो और मुख्य नेताओं को पकड़ना ही एकमात्र विकल्प है। उन्होंने सवाल किया कि हर घर से, अरविंद केजरीवाल बाहर आएंगे तो क्या करेंगे? क्या सबको गिरफ्तार कर लेंगे?
blockquote class="twitter-tweet" data-media-max-width="560">
#WATCH | Panaji, Goa: As ED summons AAP Goa president Amit Palekar, Goa AAP MLA Venzy Viegas says, "...Arvind Kejriwal and AAP are growing immensely on issues like good education, good health, good quality of electricity, women safety and entrepreneurship...AAP is winning from… pic.twitter.com/8DAdBqyURl
— ANI (@ANI)
March 28, 2024