फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

MUDA Case: कर्नाटक MUDA मामले में ईडी की छापेमारी; सिद्धारमैया समेत कई पर दर्ज हुई थी एफआईआर

Fri, 18 Oct 2024 12:56 PM IST
श्वेता महतो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बंगलूरू

सार

सिद्धारमैया, उनकी पत्नी बी एम पार्वती, उनकी पत्नी के भाई मल्लिकार्जुन स्वामी, देवराजू और अन्य के खिलाफ मैसूर स्थित लोकायुक्त पुलिस द्वारा 27 सितंबर को दर्ज की गई एफआईआर में नामजद किया गया है। देवराजू से स्वामी ने जमीन खरीदकर पार्वती को उपहार में दी थी।
विज्ञापन
ईडी ने की छापेमारी - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

प्रवर्तन निदेशालय ने शुक्रवार को मैसूर शहरी विकास प्राधिकरण (MUDA) मामले में कथित अनियमितताओं से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग मामले में छापेमारी की। मामले में कर्नाटक के मुख्यमंत्री सिद्धारमैया, उनके परिवार के सदस्यों और अन्य के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। सूत्रों के मुताबिक, मैसूर में MUDA कार्यालय और कुछ अन्य स्थानों पर संघीय जांच एजेंसी के अधिकारियों द्वारा केंद्रीय अर्धसैनिक बल के साथ छापेमारी की जा रही है। फिलहाल, छापेमारी की जद में सीएम या उनके परिवार के किसी भी सदस्य के परिसर नहीं हैं।
विज्ञापन


सूत्रों के मुताबिक, संघीय एजेंसी ने कुछ सप्ताह पहले सीएम और अन्य के खिलाफ मामला दर्ज करने के लिए प्रवर्तन मामला सूचना रिपोर्ट (ECIR) दायर की थी, जिसमें हाल ही में लोकायुक्त द्वारा दर्ज की गई एफआईआर का संज्ञान लिया गया था। सीएम पर MUDA द्वारा अपनी पत्नी को 14 साइटों के आवंटन में अनियमितताओं के आरोप हैं।

सिद्धारमैया, उनकी पत्नी बी एम पार्वती, उनकी पत्नी के भाई मल्लिकार्जुन स्वामी, देवराजू और अन्य के खिलाफ मैसूर स्थित लोकायुक्त पुलिस द्वारा 27 सितंबर को दर्ज की गई एफआईआर में नामजद किया गया है। देवराजू से स्वामी ने जमीन खरीदकर पार्वती को उपहार में दी थी। मुख्यमंत्री ने अपने या अपने परिवार द्वारा किसी भी तरह के गलत काम से इनकार करते हुए कहा कि विपक्ष उनसे डरा हुआ है। उन्होंने कहा कि यह उनके खिलाफ पहला ऐसा राजनीतिक मामला है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें