फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मोबाइल पर एप के जरिए तुरंत कर्ज देने के फर्जीवाड़े में ईडी ने शुरू की जांच

Tue, 05 Jan 2021 02:33 AM IST
Kuldeep Singh एजेंसी, नई दिल्ली
विज्ञापन
प्रवर्तन निदेशालय- ED - फोटो : ANI
विज्ञापन

प्रवर्तन निदेशालय ने तेलंगाना और तमिलनाडु में कुछ मामले सामने आने के बाद मोबाइल पर एप के जरिये तुरंत कर्ज (इंस्टेंट लोन एप) देने के फर्जीवाड़े में जांच शुरू कर दी है। ईडी ने ऑनलाइन सट्टेबाजी मामले में चल रही 1100 करोड़ रुपये की मनी लॉन्ड्रिंग जांच के साथ ही इस मामले पर भी जांच शुरू करने का फैसला किया है।

विज्ञापन


तेलंगाना और तमिलनाडु पुलिस की शिकायत पर ईडी ने शुरू की जांच
तेलंगाना में एक सॉफ्टवेयर इंजीनियर समेत पांच लोगों ने कर्ज वापस नहीं चुकाने पर मिल रही धमकियों के कारण जान दे दी है। इन लोगों को मोबाइल एप पर इंस्टेंट लोन देने वाली कंपनियों की ओर से नियामक के दिशा निर्देशों के उल्लंघन का आरोप लगाते हुए धमकाया जा रहा था।

तेलंगाना पुलिस ने इस मामले में 50 मामले दर्ज कर 29 लोगों को गिरफ्तार किया है। इनमें तीन चीनी मूल के नागरिक भी शामिल हैं। वहीं चेन्नई पुलिस ने भी दो चीनी नागरिकों व दो भारतीयों को गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन


सूत्रों के मुताबिक दोनों राज्यों की पुलिस से मिली शिकायत के बाद ईडी ने ऑनलाइन सट्टेबाजी से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग मामले में अपनी जांच का दायरा बढ़ाते हुए एप के जरिये इंस्टेंट लोन देने के मामले में भी जांच शुरू की है।

ऑनलाइन सट्टेबाजी के मामले में भी चीनी नागरिकों के खिलाफ जांच चल रही है। हैदराबाद पुलिस की शुरुआती जांच में पता चला है कि एप पर कर्ज देने के करीब 21 हजार करोड़ रुपये के लगभग 1.4 करोड़ लेनदेन हो चुके हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें