फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चिटफंड घोटाला: ED ने रोजवैली की 2300 करोड़ की संपत्ति जब्त की, कई होटल और रिजार्ट शामिल

Thu, 29 Mar 2018 05:48 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, कोलकाता 
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
विज्ञापन

रोजवैली चिटफंड घोटाले में मनी लॉन्ड्रिंग पहलू की जांच कर रहे प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने बृहस्पतिवार को इस कंपनी की 2,300 करोड़ की संपत्ति जब्त कर ली। इनमें कई होटल व रिजार्ट शामिल हैं। प्रवर्तन निदेशालय के सूत्रों ने यहां इस बात की जानकारी दी।

विज्ञापन


ईडी के एक अधिकारी ने बताया कि प्रीवेंशन ऑफ मनी लॉन्ड्रिंग एक्ट (पीएमएलए) के तहत राज्य के विभिन्न हिस्सों में फैले रोजवैली के 11 रिजार्ट, नौ होटल और कई अन्य संपत्तियां, 200 एकड़ का एक प्लाट व 414 स्थानों पर जमीन जब्त की गई है। 

पीएमएलए के तहत यह किसी एक कंपनी की संपत्ति जब्त होने का यह सबसे बड़ा मामला है। इसके साथ ही इस मामले में अब तक उक्त चिटफंड कंपनी की 4,200 करोड़ की संपत्ति जब्त की जा चुकी है।
विज्ञापन


ईडी ने पीएमएलए के तहत रोजवैली, उसके अध्यक्ष गौतम कुंडू व कई अन्य लोगों के खिलाफ वर्ष 2014 में मामला दर्ज किया था। कुंडू को यहां वर्ष 2015 में गिरफ्तार कर लिया गया था और वह उसी समय से जेल में है। इस मामले में ईडी की ओर से अब तक कोलकाता के अलावा भुवनेश्वर की अदालतों में कई आरोपपत्र दायर किए जा चुके हैं।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें