आने वाले दो चार दिन में पूरे भारत में गर्मी और आंधी तूफान का कहर रहेगा। मौसम विभाग ने प्रेस रिलीज जारी कर कहा है कि आने वाले 48 घंटे उत्तर से लेकर दक्षिण तक और पूर्व तक गर्म हवाओं से लेकर आंधी तूफान का कहर रहेगा।
चिलचिलाती गर्मी ने अपने तेवर मार्च के महीने में ही दिखाने शुरू कर दिए हैं। वैसे इस मौसम के बिगड़ते मिजाज को लेकर मौसम विभाग पहले ही चेतावनी जारी कर चुका था लेकिन बुधवार को जारी की रिलीज में विभाग का कहना है कि इस साल गर्मी कई रिकॉर्ड टूट सकते हैं।
इस बीच मंगलवार को साल का अभी तक का सबसे गर्म दिन रिकॉर्ड किया गया। दिल्ली के कुछ इलाकों में मंगलवार को तापमान 38.8 डिग्री तक रहा था वहीं मौसम विभाग के मुताबिक बुधवार को यानी आज भी गर्मी नया रिकॉर्ड बना सकती है। बुधवार को दिन का तापमान 40 डिग्री तक जाने का अनुमान है।
आंधी तूफान और भारी बारिश की चेतावनी
मौसम विभाग ने चेतावनी दी है कि 29 मार्च को नॉर्थ ईस्ट के सिक्किम, गैंगटिक पश्चिम बंगाल, ओडिशा, आसाम, मेघालय, नागालैंड, मिजोरम और त्रिपुरा में आंधी तूफान के साथ भारी बारिश की चेतावनी दी है। वहीं 30 मार्च को भी आसाम के कई हिस्सों में भारी बारिश की चेतावनी दी है।
वहीं उत्तर भारत में गर्म हवाओं का प्रकोप रहेगा। इससे पहाड़ और पहाड़ी इलाके भी अछूते नहीं रहेंगे। मौसम विभाग ने 29 मार्च को दिल्ली, चंड़ीगढ़, हरियाणा, पश्चिम और उत्तर पूर्व राजस्थान, उत्तरी मध्यप्रदेश सहित उत्तर प्रदेश के कई क्षेत्रों को अपने चपेट में लेगा। जबकि 30 मार्च को भी गर्मी और गर्म हवाओं का प्रकोप जारी रहेगा।