फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kerala: निवेशकों के 240 करोड़ रुपये हड़पने वाला फाइनेंसर गिरफ्तार, ईडी ने की कार्रवाई

Mon, 08 May 2023 11:52 PM IST
वीरेंद्र शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

अदालत ने वेणुगोपाल को ईडी के चार दिन के रिमांड पर भेज दिया है। ईडी उससे लोगों से की गई 240 करोड़ रुपये की ठगी के मामले में पूछताछ करेगी।
विज्ञापन
प्रवर्तन निदेशालय। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने सोमवार को करीब एक हजार लोगों से ठगी करने के आरोप में केरल के एक फाइनेंसर को गिरफ्तार किया है। पकड़े गए फाइनेंसर ने निवेशकों को अधिक रकम देने का झांसा देकर करीब 240 करोड़ रुपये की ठगी की। 
विज्ञापन


धन शोधन अधिनियम (पीएमएलए) के तहत दर्ज मामलों की सुनवाई करने वाली एक विशेष अदालत से अनुमति मिलने के बाद एजेंसी ने केचेरी इंटरप्राइजेज के मालिक वेणुगोपाल एस को गिरफ्तार किया। केरल पुलिस की हिरासत में वह पहले से ही था। 

लोगों से ठगी के आरोप में पहले से ही केरल के कोल्लम जिले के पुनालुर स्टेशन पुलिस उसके और उसकी कंपनी के खिलाफ जांच कर रही है। अदालत ने वेणुगोपाल को ईडी के चार दिन के रिमांड पर भेज दिया है। ईडी उससे लोगों से की गई 240 करोड़ रुपये की ठगी के मामले में पूछताछ करेगी। 
विज्ञापन


वेणुगोपाल ने जमाकर्ताओं से एकत्र की गई राशि का भुगतान नहीं करके लोगों के साथ ठगी की। आरोपी ने लोगों को जमा की गई राशि पर हर साल 15-18 प्रतिशत का उच्च रिटर्न देने का आश्वासन दिया। साथ ही यह भी आश्वासन दिया कि केचेरी एंटरप्राइजेज को आरबीआई की मान्यता प्राप्त है। उन्होंने जमाकर्ताओं को यह भी बताया कि उनके यहां निवेश करना सुरक्षित हैं और उनके पास किसी भी समय निवेश की गई धनराशि वापस लेने का विकल्प होगा। ईडी ने कहा, अपराध की आय और ठगी में वेणुगोपाल की मदद करने वाले अन्य आरोपियों की भी जांच की जा रही है। 
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें