फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोलकाताः जाने माने मैथिली कवि रामलोचन ठाकुर तीन दिन से लापता

Sun, 14 Feb 2021 09:22 PM IST
संजीव कुमार झा पीटीआई, कोलकाता
विज्ञापन
रामलोचन ठाकुर
विज्ञापन

जाने माने मैथिली कवि रामलोचन ठाकुर पिछले तीन दिनों से उत्तरी कोलकाता स्थित अपने आवास से लापता हैं। यह जानकारी पुलिस ने रविवार को दी। ठाकुर के परिवार के सदस्यों ने दावा किया कि ठाकुर (72) पिछले कुछ वर्षों से अल्जाइमर रोग से पीड़ित हैं। उन्होंने बताया कि वह शुक्रवार सुबह इटालगाचा इलाके स्थित अपने निवास से बाहर चले गए।

विज्ञापन


ठाकुर के परिवार के सदस्यों ने कहा कि जब वे उन्हें नहीं ढूंढ पाये तो उन्होंने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई। दमदम पुलिस थाने के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि ‘‘हम उन्हें ढूंढने की कोशिश कर रहे हैं।

चूंकि चिकित्सकीय स्थिति के कारण उन्हें बोलने में कठिनाई है, इसलिए उसका पता लगाने में मुश्किल हो रही है। हमने आसपास के पुलिस थानों को भी सूचित कर दिया है।
विज्ञापन


अल्जाइमर बीमारी से स्मृति, सोचने और तर्क कौशल में धीरे-धीरे कमी आती है। ठाकुर को कई बांग्ला पुस्तकों का मैथिली में अनुवाद करने के लिए जाना जाता है। ठाकुर ने कई महत्वपूर्ण पत्रिकाओं का संपादन भी किया है जिसमें ‘मिथिला दर्शन’ सबसे नवीनतम है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें