फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गोएयर के उड़ते प्लेन में लगी आग, बाल-बाल बचे यात्री

Sat, 11 Feb 2017 03:21 AM IST
टीम डिजिटल / अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन
गोएयर की फ्लाइट एक बड़े हादसे की चपेट में आने से बच गई। प्लेन के पिछले हिस्से में आग लगने की वजह से उसकी इमरजेंसी लैंडिंग करवानी पड़ी। फ्लाइट ने दिल्ली के इंदिरा गांधी एयरपोर्ट से बेंगलूरु के लिए उड़ान भरी थी। 
विज्ञापन


उड़ान भरने के कुछ ही सेंकेंड में प्लेन के इंजन में आग लग गई। आग इतनी ज्यादा थी जो कि आसपास मौजूद लोगों को नजर आ रही थी जिसके बाद एक व्यक्ति ने पुलिस को फोन कर हादसे की जानकारी दी। 






  
Trending Videos
विज्ञापन

संबंधित एजंसियां मामले की जांच कर रही है

इस दौरान पायलट ने प्लेन की इमरजेंसी लैंडिंग का मेसेज दिया और फिर दिल्ली एयरपोर्ट पर ही प्लेन की इमरजेंसी लैंडिंग की गई। फ्लाइट में 193 यात्री सवार थे और सभी सुरक्षित हैं। संबंधित एजंसियां मामले की जांच कर रही है। 

डीसीपी एयरपोर्ट संजय भाटिया ने बताया कि 'गोएयर की फ्लाइट ने शाम करीब 7:21 पर उड़ान भरी थी जिसके बाद दिल्ली पुलिस कंट्रोल रूम को सूचना मिली कि कुछ लोगों ने प्लेन के पिछले हिस्से में आग निकलते हुए देखी है। जिसके बाद तुरंत संबंधित एजंसियों को अलर्ट कर दिया गया।'  
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें