मिस्र की इमान अहमद आज भारत छोड़कर अपने देश वापस लौट रही हैं। इमान को विश्व की सबसे ज्यादा वजन वाली महिला बताया गया है। इमान भारत अपने इलाज के लिए आई थी। मुंबई के डॉक्टर मुफ्फजल लकड़ावाला ने इमान का फ्री में इलाज करने की बात कही थी, जिसके बाद उन्हें कड़ी मश्कत से भारत लाया गया।
इमान के भारत से वापस जाने की बात पर उनके डॉक्टर का कहना है कि उन्हें इमान की याद आएगी। इस बाबत इमान की नर्स का कहना है कि इलाज के बाद उनका वजन कम तो हुआ, लेकिन इमान की बहन के कारण उन्हें बीच में ही इलाज छोड़कर जाना पड़ रहा है।
इमान की डॉक्टर मुफ्फजल लकड़ावाला ने ट्विट कर कहा कि भगवान उन्हें एक बेहतरीन जिंदगी दे और बेहतर स्वास्थ्य दें। इमान के इलाज में कुल 2 करोड़ रुपये का खर्च आया। जिसमें 83 लाख रुपये एल्कजेंडर से मुंबई उनकी फ्लाइट के पैसे भी जोडे़ गए हैं।
बता दें कि इमान की बहन ने डॉ लकड़ावाला पर आरोप लगाया था कि उनकी बहन की तबियत पिछले तीन महिनों में पहले से ज्यादा खराब हो गई है। जिसके बाद इमान का इलाज करने वाले डॉ लकड़ावाला ने इस बात की निंदा की थी। इस मामले में डॉ. मुफ्फजल लकड़ावाला ने इमान को चेतावनी दी थी। डॉक्टर ने कहा है कि बीच में इलाज बंद करने से उनकी सेहत पर असर पड़ सकता है।