फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गौ माता की जय बोलने से कुछ नहीं होगा, कुछ और भी करना होगा- CM योगी

Sun, 30 Apr 2017 06:21 PM IST
amarujala.com - Presented By: अनंत पालीवाल
विज्ञापन
yogi adityanath - फोटो : ANI
विज्ञापन
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गौ माता की केवल जय बोलने वालों पर जमकर बरसे। उन्होंने कहा कि जो लोग केवल गौ माता की जय बोलते हैं और उनका संरक्षण नहीं करते हैं, उनसे किसी तरह का कोई भला नहीं होने वाला है। इससे किसी तरह का कोई संरक्षण नहीं हो पाएगा। 
विज्ञापन


गोरखपुर में आरएसएस-भाजपा के समन्वय अधिवेशन में बोलते हुए योगी ने कहा कि गौ माता की जय तो हम बोले हीं, लेकिन उनके समर्थन के लिए ईमानदारी से अपने स्तर पर भी प्रयास करें, तभी गौ माता बच पायेंगी। 
  Gau mata ki jai to hum bolein lekin unke samarthan ke liye imaandari se apne starr par bhi prayas karein, tabhi gau mata bach payengi: UP CM pic.twitter.com/IgZG4bcOgp — ANI UP (@ANINewsUP) April 30, 2017
विज्ञापन



इसके साथ ही योगी ने महापुरुषों को जाति के आधार पर बांटने वालों की भी जमकर आलोचना की। उन्होंने कहा कि हमने महापुरुषों को जाति के आधार पर बांटकर बहुत ही घोर पाप किया है। इससे समाज में हर जाति से एक महापुरुष खड़ा हो गया है। 
  Humne mahapurushon ko jaati ke aadhar par baant diya hai, itna ghor paap kiya hai. Har jaati ka mahapurush khada ho gaya hai: UP CM pic.twitter.com/QNIRfDhJmM — ANI UP (@ANINewsUP) April 30, 2017


वंदेमातरम को सांप्रदायिकता से जोड़ने वालों पर बरसते हुए योगी ने इसे दुर्भाग्यपूर्ण बताया। इसके अलावा योगी ने कहा कि15 छुट्टियों को खत्म करने से प्रदेश को 50-60 करोड़ रुपये का लाभ होने वाला है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें