फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jharkhand: 11 बच्चों और एक महिला को छुड़ाया गया, झारखंड से तस्करी कर दिल्ली लाए गए थे

Fri, 12 Aug 2022 11:31 PM IST
निर्मल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली/रांची

सार

नई दिल्ली के नचिकेता स्थित एकीकृत पुनर्वास संसाधन केंद्र (आईआरआरसी) के नोडल अधिकारी ने बताया कि बच्चों में एक डेढ़ साल की बच्ची भी है। दिल्ली लाए जाते वक्त बच्ची की मां गर्भवती थी।
विज्ञापन
दिल्ली से छुड़ाए गए 11 बच्चे। सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

झारखंड से तस्करी कर लाए गए 11 बच्चों और एक महिला को दिल्ली से छुड़ा लिया गया है। 12 लोगों में से 10 बच्चे और महिला पश्चिमी सिंहभूम जिले के हैं, जबकि एक लड़का सिमडेगा जिले का रहने वाला है। 
विज्ञापन


नई दिल्ली के नचिकेता स्थित एकीकृत पुनर्वास संसाधन केंद्र (आईआरआरसी) के नोडल अधिकारी ने बताया कि बच्चों में एक डेढ़ साल की बच्ची भी है। 

दिल्ली लाए जाते वक्त बच्ची की मां गर्भवती थी। कुछ कारणों से उसने दिल्ली में इस हालत में लड़की को जन्म दिया कि जन्म के बाद महिला अपने बच्ची को पहचान भी नहीं पा रही थी।   
विज्ञापन


जारी विज्ञप्ति में कहा गया है कि दिल्ली पुलिस ने बाल कल्याण समिति के तहत महिला को अल्पावधि गृह और बच्चे को एक साल कल्याण गृह को सौंप दिया है।  
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें