फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

असम: हथिनी पर 14 साल के नाबालिग की हत्या करने का आरोप, पुलिस ने हिरासत में लिया

Fri, 16 Jul 2021 09:07 AM IST
प्रशांत कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गुवाहाटी

सार

असम में एक हथिनी और उसके बच्चे पर एक नाबालिग को मार डालने का आरोप लगा है। पुलिस ने हथिनी और उसके बच्चे को हिरासत में लेकर वन विभाग को सौंप दिया है।
विज्ञापन
हथिनी ने बच्चे को मारा - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

असम में एक हथिनी और उसके बच्चे पर एक नाबालिग को मार डालने का आरोप लगा है। पुलिस ने हथिनी और उसके बच्चे को हिरासत में लेकर वन विभाग को सौंप दिया है। ये हथिनी और उसका बच्चा पूर्व विधायक जितेन गोगोई का है।  बीते हफ्ते 8 जुलाई को गोलाघाट के बोकाखाट इलाके में दुलुमोनी नामक हथिनी ने कथित तौर पर लड़के को मार डाला था।
विज्ञापन


ग्रामीणों की नाराजगी पर पुलिस ने भारतीय दंड संहिता की धारा 304 ए (लापरवाही से मौत का कारण) के तहत मामला दर्ज किया।  पुलिस ने हथिनी और उसके बच्चे को हिरासत में लेने के बाद उन्हें काजीरंगा राष्ट्रीय उद्यान और टाइगर रिजर्व के अधिकारियों को सौंप दिया।

न्यूज एजेंसी पीटीआई के अनुसार, ये हथिनी और उसका बच्चा बोकाखाट से दो बार के पूर्व विधायक जितेन गोगोई का है। असम पुलिस के मुताबिक, नाबालिग की हत्या के बाद मामले के संबंध में हथिनी और उसके बच्चे को हिरासत में लिया गया। इसके बाद दोनों को वन रेंज कार्यालय को सौंप दिया। 
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें