फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इलेक्ट्रो कीमो थेरेपी बनेगी कैंसर रोगियों के लिए रामबाण

Thu, 04 Aug 2016 09:59 AM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली
विज्ञापन
लक्ष्‍य
विज्ञापन
यूपी के कासगंज के कई मेधावी दुनियाभर में अपनी प्रतिभा का लोहा मनवा चुके हैं। इसी राह पर कदम आगे बढ़ते हुए अब नगर के सर्राफा कारोबारी के पुत्र लक्ष्य ने कैंसर मरीजों को सस्ती एवं बिना साइड इफेक्ट की इलेक्ट्रो कीमों थेरेपी पर काम शुरू किया है।
विज्ञापन


यूएसए के इंडियाना प्रांत की प्रो ड्यू यूनीवर्सिटी में लक्ष्य को उनके शोध प्रस्ताव पर बुलावा भेजा है। मेधावी छात्र लक्ष्य मित्तल नगर के सर्राफा कारोबारी राजीव अग्रवाल एवं मंजू अग्रवाल निवासी सूत की मंडी का पुत्र है। चेन्नई आईआईटी से बीटेक एमएस करने के बाद लक्ष्य ने पहले बारिश के समय में विद्युत ट्रांसफार्मर को होने वाली क्षति को रोकने के लिए जापान में सुपर कंडेक्टिंग ट्रांसफार्मर पर रिसर्च किया। लक्ष्य का शोध इंटनरेशन जनरलों में प्रकाशित हुआ और इस पर कई देशों ने काम भी शुरू कर दिया है। अब लक्ष्य ने कैंसर के इलाज के दौरान दी जाने वाली कीमो थेरेपी पर शोध करने का फैसला किया है।

लक्ष्य का कहना है कि कीमो थेरेपी कैंसर रोगियों को काफी महंगी पड़ती है। इसके साइड इफैक्ट हैं। उन्होंने कैंसर रोगियों के लिए इलेक्ट्रो कीमों थेरेपी पर काम शुरू किया है। इलेक्ट्रिक केंद्र के माध्यम से कीमों थेरेपी की जाएगी, जो सस्ती और साइड इफेक्ट रहित होगी। उन्होंने बताया कि यूएसए की यूनीवर्सिटी ने उनके रिसर्च प्रस्ताव को स्वीकार कर लिया है।
विज्ञापन


अब वह यूएसए पहुंचकर इस पर शोध करेंगे। इसके लिए लक्ष्य को यूनीवर्सिटी के द्वारा की ओर से डीन स्कालरशिप दी जाएगी। लक्ष्य ने बताया कि बाबा रमेश चंद्र अग्रवाल, पिता राजीव अग्रवाल एवं मां मंजू अग्रवाल प्रेरणा देते रहे हैं। उन्होंने कासगंज में शिक्षा के स्तर पर अफसोस जाहिर किया।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें