फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हैदराबाद: चलते-चलते अचानक रुक गया इलेक्ट्रिक स्कूटर, बैटरी से निकला धुंआ और लग गई आग

Thu, 12 May 2022 09:51 PM IST
गौरव पाण्डेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हैदराबाद

सार

पेट्रोल और डीजल की बढ़ती कीमतों के चलते लोगों के बीच इलेक्ट्रिक वाहनों के लेकर रुचि बढ़ी है, लेकिन लगातार हो रहे हादसे इन वाहनों की सुरक्षा पर सवाल खड़े कर रहे हैं। ताजा मामला हैदराबाद का है जहां एक इलेक्ट्रिक स्कूटर में आग लग गई।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : पिक्साबे
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हैदराबाद में एक इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर की बैटरी से धुंआ निकलने के बाद वाहन में आग लगने की घटना सामने आई है। हालांकि, घटना में कोई हताहत नहीं हुआ है। समाचार एजेंसी पीटीआई की एक रिपोर्ट के अनुसार पुलिस ने गुरुवार को यह जानकारी दी।

विज्ञापन


यह घटना बुधवार की रात को हुई थी जब एक व्यक्ति अपने एक दोस्त के साथ अपने ईवी स्कूटर से यात्रा कर रहा था। इसी दौरान अचानक से उसका स्कूटर रुक गया और बैटरी से धुंआ निकलने लगा। 

इस पर दोनों स्कूटर से दूर हट गए, थोड़ी देर बाद बैटरी से लपटें उठने लगीं और पूरा वाहन आग की चपेट में आ गया। इस घटना का एक वीडियो भी सामने आया है। 
विज्ञापन


पुलिस ने बताया कि इससे पहले पिछले महीने भी निजामाबाद जिले में एक इलेक्ट्रिक स्कूटर में चार्जिंग के दौरान आग लग गई थी। इस घटना में एक 80 वर्षीय व्यक्ति की मौत हो गई थी। जबकि उसके परिवार के तीन सदस्य बुरी तरह से झुलस गए थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें