फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Electoral Bonds: 9 चुनावी ट्रस्टों ने दिए 3811 करोड़, पार्टियों को मिला 200% ज्यादा चंदा, BJP को 82 फीसदी

Mon, 22 Dec 2025 05:12 AM IST
लव गौर अमर उजाला ब्यूरो

सार

Electoral Bonds: नौ चुनावी ट्रस्टों ने पार्टियों को 3,811 करोड़ का चंदा दिया है। राजनीतिक पार्टियों को 200 फीसदी ज्यादा चंदा मिला है। जिसमें सबसे अधिक 82 प्रतिशत भाजपा को मिला है। 
विज्ञापन
पार्टियों को मिला 200 फीसदी ज्यादा चंदा (प्रतीकात्मक पार्टी) - फोटो : META-AI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राजनीतिक दलों को गोपनीय तरीके से चंदा दिए जाने की चुनावी बॉन्ड योजना सुप्रीम कोर्ट से रद्द किए जाने के बाद के पहले वित्त वर्ष यानी 2024-2025 में नौ चुनावी ट्रस्टों ने राजनीतिक दलों को कुल 3,811 करोड़ रुपये का दान दिया। दिलचस्प तथ्य यह है कि केंद्र में सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) को इसमें से 3,112 करोड़ रुपये मिले हैं जो ट्रस्टों की ओर से दान की गई कुल धनराशि के 82 प्रतिशत से अधिक है।
विज्ञापन


विभिन्न ट्रस्टों की ओर से भारत निर्वाचन आयोग को दी गई योगदान रिपोर्टों के अनुसार, उनके दान का लगभग 8 प्रतिशत यानी 299 करोड़ रुपये कांग्रेस को गया। अन्य सभी दलों को मिलाकर शेष 10 प्रतिशत यानी 400 करोड़ रुपये प्राप्त हुए। राजनीतिक दलों को मिले कुल पैसे इससे अधिक हैं, क्योंकि चुनावी ट्रस्टों के अलावा भी पार्टियों को दूसरे स्रोतों से पैसे मिलते हैं।

24-2025 में किसने किस दल को क्या दिया?
चुनावी ट्रस्ट कुल भाजपा कांग्रेस
प्रूडेंट चुनावी ट्रस्ट 2,668.46 2,180.71 216.30
प्रोग्रेसिव चुनावी ट्रस्ट 914.97 757.62 77.34
न्यू डेमोक्रेटिक चुनावी ट्रस्ट  160 150 05
हार्मनी चुनावी ट्रस्ट  35.65 30.15 00
ट्रायम्फ चुनावी ट्रस्ट 25 21 00
समाज चुनावी ट्रस्ट एसोसिएशन 06 03 00
जनप्रगति चुनावी ट्रस्ट 1.02 00 00
जनकल्याण चुनावी ट्रस्ट 0.19 0.095 0.095
आइंजिगार्टिग चुनावी ट्रस्ट 0.07 0.07 00
विज्ञापन

 भाजपा  3,112.50 करोड़  82 प्रतिशत
कांग्रेस 298.70 करोड़  0.8 प्रतिशत
अन्य दल 400 करोड़  10 प्रतिशत
कुल 3,811.37 करोड़  


वर्ष 2023-2024 में 1,218 करोड़ ही दिए थे
वर्तमान में पंजीकृत 19 चुनावी ट्रस्टों में से 13 के अंशदान संबंधी रिपोर्ट 20 दिसंबर तक चुनाव आयोग के पास थीं। नौ ट्रस्टों ने पार्टियों को कुल 3,811 करोड़ रुपये का अंशदान देने की घोषणा की है। यह 2023-2024 में ट्रस्टों की ओर से दिए गए कुल 1,218 करोड़ रुपये के अंशदान से 200 फीसदी से अधिक की वृद्धि है। चार ट्रस्टों (जनहित, परिवर्तन, जयहिंद और जयभारत) ने 2024-2025 में शून्य अंशदान की घोषणा की। प्रूडेंट इलेक्टोरल ट्रस्ट ने कांग्रेस, टीएमसी, आप, टीडीपी और अन्य पार्टियों को भी दान दिया।

ये भी पढ़ें: Epstein files: अमेरिकी न्याय विभाग ने फिर जारी की राष्ट्रपति ट्रंप की तस्वीर, दस्तावेज हटाने की वजह भी बताई
विज्ञापन


हालांकि, 2024-2025 में इसके कुल 2,668 करोड़ रुपये के अंशदान का बड़ा हिस्सा या लगभग 82 प्रतिशत भाजपा को गया। प्रूडेंट इलेक्टोरल ट्रस्ट ने भाजपा को इस वित्त वर्ष में कुल 2,180.07 करोड़ रुपये का दान दिया है। इस ट्रस्ट को जिंदल स्टील एंड पावर, मेघा इंजीनियरिंग एंड इंफ्रास्ट्रक्चर लि., भारती एयरटेल, अरबिंदो फार्मा, टॉरेंट फार्मास्यूटिकल्स आदि से धनराशि प्राप्त हुई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें