फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

PM Modi Interview: 'भारतीय लोकतंत्र पर विपक्ष के सवाल रणनीति के तहत'; प्रधानमंत्री CM की गिरफ्तारी पर भी बोले

Sun, 02 Jun 2024 07:59 PM IST
जलज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने विपक्ष के तमाम आरोपों को सिरे से खारिज कर दिया है। उन्होंने कहा कि देश में चुनाव आयोग स्वतंत्र और निष्पक्ष तरीके से चुनाव कराता है। उन्होंने न्यायिक प्रक्रिया में सरकारी हस्तक्षेप से इनकार करते हुए कहा कि देश की अदालतें अपना काम करती हैं।
विज्ञापन
पीएम मोदी इंटरव्यू। - फोटो : amarujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

विपक्ष के नेता सोची समझी रणनीति के तहत दुनिया में भारत की लोकतांत्रिक प्रक्रिया पर सवाल खड़े कर रहे हैं। यह कहना है प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने विपक्ष के तमाम आरोपों को सिरे से खारिज कर दिया है। उन्होंने कहा कि देश में चुनाव आयोग स्वतंत्र और निष्पक्ष तरीके से चुनाव कराता है। उन्होंने न्यायिक प्रक्रिया में सरकारी हस्तक्षेप से इनकार करते हुए कहा कि देश की अदालतें अपना काम करती हैं। उन्होंने एक साक्षात्कार में विपक्षी नेताओं पर निशाना साधा। 

 

 

विज्ञापन

पीएम मोदी का साक्षात्कार - फोटो : amarujala

स्कूल के बगल में ठेके खुलवा दिए
‘दो मुख्यमंत्रियों को जेल भेजने के सवाल पर पीएम मोदी’ ने जवाब दिया कि नोटों के पहाड़ पकड़े जा रहे हैं। सरकार कुछ करेगी नहीं तो कहेंगे कुछ अडजस्टमेंट हो चुका है। दिल्ली के बच्चों की जिंदगी बर्बाद करने के लिए स्कूल के बगल में शराब के ठेके खुलवा दिए। किसी को न्यायिक प्रक्रिया देखनी है तो सुप्रीम कोर्ट ने झारखंड के सीएम और दिल्ली के मंत्री के लिए हाईकोर्ट ने जो कहा है उसे देखना चाहिए। फैसले अदालत करती है।

 

 

पीएम मोदी का साक्षात्कार - फोटो : amarujala

भाजपा अध्यक्ष को सातवें कतार में जगह दी...इस पर कोई सवाल हुआ
पीएम मोदी ने आगे कहा कि यूपीए शासन 15 अगस्त और 26 जनवरी के कार्यक्रम में भाजपा अध्यक्ष रहे राजनाथ सिंह को समुचित सम्मान नहीं मिला। सातवीं-आठवीं कतार में उन्हें सीट दी गई। घटना पर किसी ने सवाल नहीं किया। हम आज सच बोलते हैं तो बुरा लगता है। सच बोलने की अगर सजा होती है तो मोदी उसे भुगतने को तैयार है।

 

 

पीएम मोदी का साक्षात्कार - फोटो : amarujala
राजीव गांधी की हत्या के बाद क्यों रोका गया चुनाव
‘विपक्षी नेता चुनाव आयोग को गाली देते हैं’ इस सवाल पर पीएम मोदी ने कहा कि 1991 में आतंकी हमले में राजीव गांधी की हत्या के बाद बिना कारण देशभर में चुनाव रोक दिया गया। ये कौन सा लेवल प्लेइंग फील्ड था?

भाजपा के एजेंडे में राम मंदिर, अनुच्छेद-370 और समान नागरिक संहिता जैसे मुद्दे थे। दो वादे आपने पूरे कर दिए। अब समान नागरिक संहिता कब तक?
अमर उजाला को दिए एक साक्षात्कार में पीएम मोदी ने कहा कि देश के कई राज्यों में समान नागरिक संहिता लागू है। उत्तराखंड की भाजपा सरकार ने अपने यहां समान नागरिक संहिता को लागू कर दिया है। इससे वहां किसी को कोई परेशानी नहीं है। विपक्ष भी इसके खिलाफ नहीं बोल पा रहा। यूसीसी संविधान की भावना के अनुरूप है। हमारे संविधान निर्माता भी चाहते थे कि देश में एक तरह की नागरिक संहिता हो। समान नागरिक संहिता हमारे संकल्प पत्र का हिस्सा है और इसे लेकर हम प्रतिबद्ध हैं। मुझे आशा है कि जब हम सदन में इसे लेकर आएंगे तो विपक्ष इसका समर्थन करेगा।  पढ़ें पूरा साक्षात्कार

2014 में जब सत्ता में आए, तब धारणा बनाई गई कि अब मुस्लिम देशों से भारत के रिश्ते प्रभावित होंगे। इसके उलट अरब-खाड़ी देशों से हमारे संबंध बेहतर हुए हैं। सभी प्रमुख मुस्लिम देशों ने आपको सर्वोच्च सम्मान दिया है। अबूधाबी में पहली बार मंदिर का निर्माण हुआ है। बावजूद इसके देश के मुसलमानों में आपके और आपकी पार्टी के प्रति बेरुखी का भाव क्यों है?
उन्होंने कहा कि मैं इस बात से बिलकुल सहमत नहीं हूं कि देश के मुस्लिम समाज के मन में भाजपा के प्रति बेरुखी का भाव है। तीन तलाक की दहशत से जिन बेटियों को मुक्ति मिली है, उनसे पूछिए। सिर्फ बेटियां ही नहीं, उनके परिवार ने भी राहत की सांस ली है। अब किसी पिता को डर नहीं है कि बेटी लौट आई, तो उसके भविष्य का क्या होगा। किसी भाई को चिंता नहीं है कि अगर बहन को पति ने तीन तलाक दे दिया, तो उस पर अपना व उसके परिवार को पालने का बोझ आ जाएगा।

हमने बिना मेहरम के हज यात्रा की व्यवस्था शुरू की। हमने हज यात्रा के लिए वीआईपी कोटा खत्म किया। इससे सामान्य मुस्लिम परिवारों को बहुत सुविधा हुई है। हमारी योजनाओं के लाभार्थियों में बड़ी संख्या मुस्लिम समाज की है। उन्हें भी लगता है कि यह सरकार है, तो उन्हें सारी सुविधाएं मिल रही हैं। यह सरकार नहीं होती तो उन्हें इन मूलभूत चीजों के लिए संघर्ष करना पड़ता।

देश का मुस्लिम समाज देख रहा है कि अरब देशों के भारत से संबंध बेहतर हुए हैं। जो मुस्लिम युवा उन देशों में काम करते हैं, वे भी अपने परिवार को बताते हैं कि 10 वर्षों में वहां उनका सम्मान कितना बढ़ गया है। मैंने हमेशा कहा है कि विदेश में जो सम्मान मुझे मिलता है, वो मेरा नहीं 140 करोड़ भारतीयों का सम्मान है। इस सम्मान का हकदार देश का हर नागरिक है। पढ़ें पूरा साक्षात्कार

आरक्षण समाप्ति के सवाल पर पीएम मोदी जवाब
उन्होंने कहा कि कांग्रेस का आरक्षण विरोध का इतिहास रहा है, आरोप मुझ पर लगाते हैं। एससी, एसटी आरक्षण के खिलाफ नेहरू ने मुख्यमंत्रियों को चिट्ठी लिखी थी। ओबीसी आयोग पर राजीव सक्रिय नहीं रहे, जिसे भाजपा ने बनाया। जिन राज्यों में विपक्ष की सरकारें हैं, वहां आरक्षण में सेंध लगाने की कोशिश जारी है। कर्नाटक में मुसलमानों को पिछड़ी जाति में शामिल कर दिया। इंडी गठबंधन खुलकर एससी-एसटी-ओबीसी का पूरा आरक्षण मुस्लिम समाज को देने की बात कर रहा है। पढ़ें पूरी साक्षात्कार

बेरोजगारी पर पीएम मोदी की प्रतिक्रिया
उन्होंने कहा कि पिछले 10 वर्षों में रोजगार के अनेक अवसर बने हैं। रोजगार मेले के माध्यम से लाखों युवाओं को सरकारी नौकरी दी गई है। अर्थव्यवस्था मजबूत होने से प्राइवेट सेक्टर आगे बढ़ रहा है। आज सवा लाख से ज्यादा स्टार्टअप हैं, इनसे बड़ी संख्या में रोजगार के अवसर बन रहे हैं। मुद्रा लोन ने करोड़ों उद्यमियों को स्वरोजगार के लिए प्रेरित किया और अब वे लोग जॉब क्रिएटर्स की भूमिका में हैं। देश में क्रिएटर इकॉनमी बड़ी हो रही है। 2017 में 6% बेरोजगारी थी, जो आज 3% पर आ गई है। पढ़ें पूरा साक्षात्कार
विज्ञापन

अपने पाप छिपाने के लिए झूठ का सहारा ले रही कांग्रेस 
उन्होंने आगे कहा कि भाजपा विकास के नारे को लेकर जनता के बीच जा रही है। जब हम विकसित भारत की बात करते हैं, तो जनता का हम पर विश्वास और मजबूत होता है, क्योंकि लोगों ने हमारे 10 साल में विकास को धरातल पर उतरते देखा है। लेकिन जब लोग कांग्रेस के 60 साल को देखते हैं, तो निराशा से भर जाते हैं। लोगों में इस बात का आक्रोश है कि कांग्रेस ने देश के 60 साल खराब कर दिए।

आप देखेंगे कि इंडी गठबंधन के 10 साल को अब भी लोग घोटालों के लिए याद करते हैं। इनके पास न तो देश के लिए कोई विजन है, न बेहतर भविष्य के लिए कोई योजना। ये लोग उस सोच के व्यक्ति हैं कि जब अपनी लकीर बड़ा ना कर पाओ तो दूसरे की छोटी करने में जुट जाओ। इंडी गठबंधन पूरी ताकत लगाकर यही कर रहा है। वह झूठ और प्रपंच की राजनीति करके चुनाव जीतना चाहता है। इंडी गठबंधन ने झूठ की पूरी फैक्टरी ही खोल दी है। वहीं से संविधान पर इनका झूठ बाहर आया है।

कांग्रेस अपने पाप छिपाने के लिए झूठ का सहारा ले रही है। संविधान के साथ सबसे ज्यादा छेड़छाड़ कांग्रेस के कार्यकाल में ही हुई है। छह दशकों में संविधान की आत्मा को बार-बार चोट पहुंचाने का काम कांग्रेस ने किया है। और ये काम कांग्रेस ने संविधान बनने के साथ ही शुरू कर दिया था। कांग्रेस ने सबसे पहले संविधान की मूल प्रति पर प्रहार किया, उसमें बदलाव कर दिया। फिर संविधान की आत्मा पर प्रहार किया और अभिव्यक्ति की आजादी पर पहरा लगाने की कोशिश की। फिर संविधान की भावना पर बार-बार प्रहार किया और राज्यों की चुनी हुई सरकारों को हटा दिया। कांग्रेस के सिर पर इमरजेंसी लगाकर संविधान को खत्म कर देने का सबसे बड़ा पाप है। कांग्रेस किसी तरह इस पाप को धोना चाहती है, लेकिन देश की जनता इस सत्य को नहीं भूल सकती। अब पूरा इंडी गठबंधन हम पर यह आरोप चिपकाना चाहता है, लेकिन उन्हें कामयाबी नहीं मिल रही। पढ़ें पूरा साक्षात्कार
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें