पश्चिम बंगाल में नगर पालिकाओं चुनाव के बीच मतदान केंद्र पर बम से हमले की खबर सामने आ रही है। पुजाली के परगाना के पोलिंग बूथ पर बम फेंका गया है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक यहां ईवीएम मशीन से तोड़-फोड़ की गई है। हालात पर काबू पाने के लिए रैपिड एक्शन फोर्स मौके पर मौजूद है।
Election to seven municipalities underway: Situation in Pujali remains tense, EVM broken,Rapid Action Force deployed at the spot #WestBengal
— ANI (@ANI_news) May 14, 2017
बता दें कि 7 नगर पालिकाओं में मतदान शुरू हो गया, इसमें 4 क्षेत्र दार्जलिंग के भी शामिल हैं।
West Bengal: Bombs hurled at polling booth in South 24 Parganas's Pujali as election to seven municipalities in the state is underway pic.twitter.com/cIXKsN52LW
— ANI (@ANI_news) May 14, 2017
बंगाल में बीजेपी ममता बनर्जी को टक्कर देने की हर कोशिश कर रही है। बीजेपी ने इस उपचुनाव में ज्यादातर मुस्लिम उम्मीदवार उतारे हैं।
Pujali: Election to seven municipalities in West Bengal, including four in Darjeeling hills take place today pic.twitter.com/9y93p0rgSM
— ANI (@ANI_news) May 14, 2017
बीजेपी ने तीन नगर निगम सीट रायगंज, दोमकल और पुजाली पर अपने प्रत्याक्षी उतारे हैं और बाकी सीटों को बीजेपी ने की सहयोगी गोरखा जन मुक्ति मोर्चा चुनाव लड़ रही है। बताया जा रहा है कि दोमकल और पुजाली वो इलाके हैं, जहां मुस्लिमों जनसंख्या ज्यादा है और इन नगर निगम क्षेत्रों में पार्टी ने 10 मुस्लिम उम्मीदवारों को उतारा है।